चुनाव की तिथियों का होगा एलान : हिमाचल में साथ ही लग जाएंगी चुनाव आचार संहिता

by

न्यू दिल्ली । चुनाव आयोग हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर करने के देगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सूत्रों की माने तौ आज सिर्फ हिमाचल प्रदेश के चुनाव को तिथियां घोषित की जाएगी। गुजरात की तारीखों का ऐलान 20 अक्टूबर के बाद किया जाएगा।
उल्लेखनीय ही कि हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटो में से 20 सीटें आरक्षित हैं। जिसमे 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं।
गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं।
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2017 : 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44 तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी।
लेकिन 2021 में 3 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें बुरी तरह हार गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हार की वजह बढ़ती महंगाई को बताया था।
गुजरात : 2017 चुनाव की बात करें तो भाजपा ने यहां पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। गुजरात में 25 साल से ज्यादा समय से भाजपा सत्ता में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह गुजरात से हैं। जिसके बूते एक बार भाजपा की सरकार बनाने में भाजपा जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उफनते नाले में बहा शख्स : 9 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD की ओर से हिमाचल के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2631 करोड़ रुपये का राजस्व आबकारी नीति में बदलाव से अर्जित: आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा

एएम नाथ।  धर्मशाला, 16 दिसंबर ।आयुष एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस चुनावी गारंटियों में से पांच को सिर्फ 15 महीनों में पूरा करके दिखाया, जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता कर्मियों को शहरी विकास मंत्री ने किया पुरस्कृत

मंडी है हमारी, दिल में इसका मान स्वच्छता गीत जारी नरेंद्र भारती। मंडी : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने...
Translate »
error: Content is protected !!