चुनाव रोकने की कोशिश की, भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर करवाए चुनाव: जयराम

by

प्रदेश में मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल ले रहा फैसले: जयराम ठाकुर

‘हिमाचल ऑन सेल’ की मुहिम, प्रदेश हितों से हो रहा समझौता: जयराम

एएम नाथ। सोलन/बद्दी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन भाजपा ने जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ी और सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश होना पड़ा। वह बद्दी में बीबीएन-दून विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान लोकतंत्र की मजबूती और जनभावनाओं की जीत का प्रतीक है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इस जीत में जनता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में आज मंत्रिमंडल नहीं, बल्कि ‘मित्र मंडल’ फैसले ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इसी कार्यशैली का असर प्रदेश की व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है और उद्योग नगरी बद्दी में अराजकता की स्थिति पैदा हो रही है। उनके अनुसार बद्दी-दून जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, विकास और उद्योगों से जुड़े मामलों पर सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय अपने मित्रों को खुश करने में लगी है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ‘हिमाचल ऑन सेल’ की मुहिम चल रही है और प्रदेश के हितों के साथ लगातार समझौते किए जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों से एकजुट होकर जनता के बीच जाने तथा सरकार की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश हितों की रक्षा और जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोक भवन में फहराया तिरंगा…..वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय की स्मृति में पट्टिका का किया अनावरण

एएम नाथ। शिमला, 15 अगस्त: हिमाचल प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस आज लोक भवन में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित होगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे अध्यक्षता- अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा,16 जनवरी :    ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किया जाएगा।  समारोह के प्रबंधों को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सुखना लेक में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित, 4 जुलाई की जनरल कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून । हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन द्वारा आज सुखना लेक में एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशा कुमारी बनी पट्टा महलोग स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में एसएमसी का गठन

पट्टा मेहलोग, 3 जुलाई (तारा) : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!