चुनाव विभाग कार्यालय पर हमला कायराना कृत्य : जयराम

by

संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ दुर्भाग्यपूर्ण

राहुल गांधी को फिर लॉन्च करने में जुटी कांग्रेस : जयराम

एएम नाथ। शिमला : चुनाव विभाग के कार्यालय में कथित तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कार्यालय में अराजकता फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार को कायराना कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव विभाग के कार्यालय में अराजकता फैलाना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि मंत्री का पुतला फूंके जाने और चुनाव विभाग के कार्यालय को आग के हवाले करने की कथित धमकी से स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध दर्ज कराने के लिए संवैधानिक और शांतिपूर्ण रास्ते अपनाए जाने चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के जरिए राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने की कोशिश की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से समझौता नहीं होना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपनी कथित नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने घटना को शर्मनाक बताते हुए सरकार से इसकी जिम्मेदारी लेने की मांग की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकारी कार्यालयों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान और कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड साइड चेकिंग के दौरान 7 मामले बिना बिल के पकड़े : कर चोरी मामलों में 2,18,510 रूपये का लगाया जुर्माना, मौके पर वसूले 1,85,860 रूपये

ऊना, 15 जुलाई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा विशेष अभियान के तहत गत शनिवार को रोड साइड चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश : RDX से चंडीगढ़ को दहलाने की : पुलिस थाने भी थे टारगेट पर, गैंगस्टर पासियां के तीन गुर्गों पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़ :  गैंगस्टर हैप्पी पासियां के तीन गुर्गों के खिलाफ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। ये तीनों आरडीएक्स से चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश में पकड़े गए थे। पुलिस थाने भी इनके निशाने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत विभाजन मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान एएम नाथ। शिमला : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन स्पर प्रोजेक्ट मंजूर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन...
Translate »
error: Content is protected !!