चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका : हिमाचल कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट हर्ष महाजन का इस्तीफा: BJP जॉइन

by

शिमला | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन आपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। जिससे हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा और साफ हो गया कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारो को चुनावी रणनीती पर दोबारा मंथन करना पड़ेगा। कांग्रेस का भाजपा से पहले टिकटें देनी की तैयारी से कांग्रेस को भाजपा बड़े झटके दे सकती है।
हर्ष महाजन को 6 बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का राइट हैंड माना जाता था। इसी वजह से कांग्रेस हाईकमान ने वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हर्ष महाजन को इसी साल मई माह में पार्टी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया। कांग्रेस ने उन्हें शिमला नगर निगम चुनाव का भी दायित्व सौंपा, लेकिन महाजन ने विधानसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस का दामन छोड़कर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए ‌BJP जॉइन की है।
हर्ष महाजन से पहले वीरभद्र सिंह के खास रहे पूर्व वर्किंग प्रेसिडेंट एवं विधायक पवन काजल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दाम थाम चुके हैं। नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा भी कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर चुके हैं। पवन काजल और लखविंद्र राणा पहले भाजपा से ही कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन हर्ष महाजन की पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को करवाया जा रहा खाली : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को मणिमहेश यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ख़ाली करवाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क और बिल्डिंग के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं : मंत्री विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को गति देने के लिए पीडब्लयूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह फील्ड में उतर कर काम का जायजा लेंगे। प्रदेश के सभी जोन का दौरा करके फील्ड में हो रहे काम का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश में फंसे हुए है 700 श्रद्धालु… रक्षा मंत्री से श्रद्धालुओं को निकालने के लिए मांगेगे 6 हेलीकॉप्टर : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : चंबा के भरमौर मणिमहेश में अभी भी 700 श्रद्धालु फसे हुए हैं। इन श्रद्धालुओं को निकालने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से हेलीकॉप्टर देने की मांग...
Translate »
error: Content is protected !!