चुनाव से पहले किए वादे पूरे करने में विफल रही सरकार : महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को सांसद तिवारी ने घेरा

by
बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव का किया दौरा
बंगा, 28 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए कहा है कि आए दिन चीजों के बढ़ रहे रेटों के चलते आम लोगों का जीवन व्यापन करना भी मुश्किल हो चुका है। इस गंभीर मुद्दे का हल करने के बजाय सरकार लोगों का ध्यान भटकने का प्रयास कर रही है। सांसद तिवारी बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बहरामपुर और खानपुर का दौरा करने के अवसर पर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले देश के लोगों के साथ कई वायदे किए थे। लेकिन इस सरकार को 10 साल पहले होने के बावजूद ना तो लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आए हैं, ना ही दो करोड़ युवाओं को हर साल नौकरियां देने का वादा पूरा हुआ। कई अन्य वायदों को पूरा करने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है। जबकि महंगाई आम लोगों के कमर तोड़ रही है। आटा, दाल, चावल, रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर हर चीजों के रेट कई गुना बढ़ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से जनहित में फैसले लिए हैं और देश में पार्टी के शासन में सबसे ज्यादा विकास हुआ है। इस दिशा में, उनकी ओर से संसदीय क्षेत्र के विकास हेतु लगातार फंड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने गांव तलवंडी जट्टा और मेहरामपुर में अलग-अलग विकास कार्यों हेतु साढे 5 लाख रुपए की ग्रांट स्थानीय निवासियों को सौंपी।
जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक तरलोचन सिंह सूंड, जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, कमलजीत बंगा जिला परिषद मेंबर, डा हरप्रीत कैंथ सीनियर कांग्रेसी नेता, द्रवजीत सिंह पुनी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी बंगा, राजेंद्र शर्मा, दर्शन सिंह गोसल सरपंच, कुलवरण सिंह थांदीया ब्लाक प्रधान बंगा, राम दास सिंह ब्लॉक प्रधान ओड़, मनदीप सिंह मेहरामपुर, सरपंच वरिंदर कुमार, मंजीत कौर पंच, किरणदीप कौर, सरपंच राम सिंह, सरपंच अवतार सिंह, धर्म सिंह भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पर फोरेंसिक लैब के लिए पैसे नहीं: महीनों से अटकी है एक CD की जाँच, हाई कोर्ट ने पंजाब की आप सरकार से विज्ञापन का माँगा हिसाब

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आप सरकार को लताड़ लगाई है। हाई कोर्ट ने उससे सरकारी विज्ञापन पर खर्च किए गए पैसे की जानकारी देने को कहा है।  हाई कोर्ट ने भगवंत मान...
article-image
पंजाब

जिले में हुई अब तक हुई 204864 मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 296.95 करोड़ रुपए की उनके खातों में हुई सीधी अदायगी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाने की अपील की होशियारपुर, 30 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न...
article-image
पंजाब

Under the campaign being run

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : Under the directions of SSP Hoshiarpur Surender Lamba IPS District Hoshiarpur, under the able leadership of SP Sarabjit Singh Bahia, SP Manoj Kumar, SP Navneet Kaur and SHOs of various...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस को अमृतपाल के दो साथियों की ट्रांजिट रिमांड मिली

डिब्रूगढ़ :  डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के सात में से दो साथियों की ट्रांजिट रिमांड पंजाब पुलिस को मिल गई है। पंजाब पुलिस की टीम अजनाला थाने पर हमले के सात आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!