चुनावी ड्यूटी के प्रति लापरवाही अपनाने वाले 71 कर्मचारियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करवाने के लिए विभाग प्रमुखों को लिखा: जिला चुनाव अधिकारी

by

होशियारपुर, 28 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पहली रिहर्सल में गैर हाजिर रहे व कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने वाले चुनाव ड्यूटी में लगाए गए 71 कर्मचारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाने संबंधी उनके विभाग प्रमुखों को लिख दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव को जिले में पारदर्शी व सुचारु तरीके से करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है, जिसमें पोलिंग व काउंटिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस लिए चुनाव ड्यूटी में लगा स्टाफ जिम्मेदारी और गंभीरता से अपनी ड्यूटी निभाए।
 जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के प्रति गंभीरता न अपनाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई अपनाई जाएगी। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत करते हुए कहा कि चुनाव ड्यूटी सबसे महत्वपूर्ण ड्यूटियों में से एक है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 की टैस्टिंग रिपोर्ट सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों/लैब वाली ही योग्य मानी जाएगी। इसलिए जिस अधिकारी व कर्मचारी की कोविड रिपोर्ट पाजिटीव आती है, तो वह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों वाली रिपोर्ट से संबंधित अधिकारी को सौंपे। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट फेक पाई गई तो जहां संबंधित लैब का लाइसेंस रद्द कर एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी वहीं जाली रिपोर्ट प्राप्त करने वाली कर्मचारी के खिलाफ भी एफ. आई.आर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राईवेट लैब की टैस्टिंग रिपोर्ट का मान्य नहीं माना जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के इनवेस्टर और उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रहे, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत हैदराबाद में दौरे पर : मजीठिया

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत हैदराबाद में दौरे पर हैं, लेकिन उनके पीछे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंजाब के इनवेस्टर और उद्योगपतियों से मुलाकात कर रहे हैं। जिसे लेकर पूर्व मंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार

21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव अज्जोवाल में 30 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 09 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्लीन चिट मिलने के बाद भी मिली निराशा, ‘इमरजेंसी’ में ये 3 सीन नहीं दिखा सकती कंगना

रोहित भदसाली । चंडीगढ़ : कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म को पहले सितंबर में रिलीज होना था मगर विवादों से घिरी फिल्म कई वजहों से पोस्टपोन हो गई। अब...
Translate »
error: Content is protected !!