चुनावी बांड : 1368 करोड़ किए दान जिसने – कौन हैं लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन, 13 राज्यों में चलता है फर्म

by

नई दिल्ली  : भारतीय निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानते हुए चुनावी बांड का विवरण जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने 12 मार्च को ये आंकड़े चुनाव आयोग को सौंपे थे।  चुनाव आयोग राजनीतिक चंदा देने के लिए चुनावी बांड खरीदने वाली संस्थाओं की सूची जारी की है। इसमें सबसे अधिक दान कोयंबटूर स्थित कंपनी फ्यूचर गेमिंग व होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा किया गया है। ये कंपनी सैंटियागो मार्टिन चलाते हैं, जिसें आमतौर पर “लॉटरी किंग” के रूप में जाना जाता है।

फ्यूचर गेमिंग की स्थापना 1991 में लॉटरी किंग ऑफ इंडिया सैंटियागो मार्टिन ने की थी। आंकड़ों के मुताबिक फ्यूचर गेमिंग और होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने कुल 1,368 करोड़ रुपये के बांड खरीदे थे।  ये कंपनी अकेले 1,000 करोड़ रुपये दान करने वाली कंपनी थी। फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 2019 से 2024 के बीच 1368 करोड़ का दान दिया।

 कौन हैं सैंटियागो मार्टिन :     सैंटियागो मार्टिन की वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने अपना करियर म्यांमार के                                                      यांगून में एक मजदूर के तौर पर शुरू किया था।

  • जिसके बाद वह 1988 में भारत लौट आए और तमिलनाडु में लॉटरी बिजनेस शुरू किया। उन्होंने अपनी लॉटरी कंपनी 1991 में लॉटरी किंग ऑफ इंडिया की स्थापना की थी।
  • तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा 2003 में लॉटरी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सैंटियागो मार्टिन ने अपने कारोबार को कर्नाटक और केरल में बढ़ाया।
  • सैंटियागो मार्टिन उसके बाद पूर्वोत्तर में अपनी कंपनी का विस्तार करना शुरू किया। मार्टिन को सिक्किम लॉटरी का मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर कहा जाता था। उन्होंने सरकारी लॉटरी योजनाओं को संभालकर अपना बिजनेस बढ़ाया। उन्होंने बाद में भूटान और नेपाल में भी अपना बिजनेस बढ़ाया।
  • सैंटियागो मार्टिन ने बाद में कंस्ट्रक्शन रियल एस्टेट, कपड़ा और होटल समेत अन्य कारोबार में भी अपने काम का विस्तार किया।
  • वेबसाइट के मुताबिक सैंटियागो मार्टिन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ लॉटरी ट्रेड एंड अलाइड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष भी हैं। ये एक ऐसा संगठन है, जो भारत में लॉटरी व्यापार के उत्थान और विश्वसनीयता को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।
  • सैंटियागो मार्टिन के नेतृत्व में, उनका बिजनेस, फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मेंबर बन गया है। फिलहाल सैंटियागो मार्टिन विश्व लॉटरी एसोसिएशन का और ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो और स्पोर्ट्स सट्टेबाजी के क्षेत्र में भी विस्तार कर रहे हैं।

13 राज्यों में चलता है सैंटियागो मार्टिन का फर्म :     सैंटियागो मार्टिन का फर्म फ्यूचर गेमिंग भारत के 13 राज्यों में          काम करता है। इन 13 राज्यों में कंपनी में 1 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी है। इन सभी 13 राज्यों में लॉटरी                   कानूनी रूप से वैध है।

  • ये 13 राज्य हैं, असम, गोवा, केरल, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, पंजाब और पश्चिम बंगाल। इन सभी राज्यों में फ्यूचर लोकप्रिय ‘डियर लॉटरी’ का एकमात्र वितरक है।
  • फ्यूचर गेमिंग वेबसाइट की मानें तो सैंटियागो मार्टिन लाइबेरिया के लिए कॉन्सल जनरल भी थे। फ्यूचर गेमिंग कानूनी मामलों में भी फंस चुका है।
  • साल 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लॉटरी कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और इसके अन्य वितरकों की 409 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी।
  • प्रवर्तन निदेशालय 2019 से पीएमएलए कानून के कथित उल्लंघन के लिए कंपनी की जांच कर रहा है। उन्होंने मई 2023 में कोयंबटूर और चेन्नई में छापेमारी की थी। ईडी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के आरोप पत्र पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने केरल में सिक्किम सरकार से लॉटरी बेची।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी मौत भ्रष्टाचार का मामला, मुख्यमंत्री के करीबी ही शामिल : जयराम ठाकुर

घुमारवीं में आयोजित अहल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की कार्यशाला में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। घुमारवीं/बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 IAS अधिकारियों के हिमाचल सरकार ने किए ट्रांसफर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ IAS अधिकारी ए....
article-image
पंजाब

डीएसपी गुरमुख सिंह ने जिला चोक बाल एसोसिएशन कपूरथला में सदस्यों की नियुक्ति की

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला चोक बाल एसोसियेशन कपूरथला की ओर से एक विशेष मीटिंग फाइटर स्पोर्ट्स जोन करतारपुर रोड कपूरथला में करवाई गई। मीटिंग में विशेष अतिथि के तौर पर जिला चोक बाल ऐसोसिएशन...
article-image
पंजाब

Sonalika Agro Unveils New Super

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /August 13 : In a joint press conference, Shri Kranti Deepak Sharma, Business Head of Sonalika Agro, and Shri Jagpreet Singh Mastana, Associate Vice President – Sales & Marketing, Sonalika Agro, announced...
Translate »
error: Content is protected !!