चुराह की बेटी चंपा ठाकुर का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन, चंबा में खुशी की लहर

by

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में दम दिखाएंगी चंपा ठाकुर, पहले वर्ल्ड कप टीम में भी बना चुकी हैं जगह

पहलवान पिता की बेटी चंपा ठाकुर ने बढ़ाया चुराह का मान, भारतीय महिला कबड्डी टीम में मिली जगह

एएम नाथ। चंबा  : जिला चंबा के चुराह क्षेत्र की बेटी चंपा ठाकुर ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रथम कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में उनका चयन हुआ है। इस उपलब्धि से चुराह क्षेत्र सहित पूरे चंबा जिले में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को लेकर खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
चंपा ठाकुर इससे पहले भी भारतीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। अब कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने अपनी खेल यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ ली है। लगातार बेहतर प्रदर्शन और मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
चंपा ठाकुर का परिवार भी खेल जगत से गहरा जुड़ाव रखता है। उनके पिता रमेश ठाकुर जाने-माने पहलवान हैं, जबकि उनके भाई सुमित ठाकुर ‘व्हाइट पैंथर’ के नाम से मशहूर हैं। खेल के प्रति समर्पण और पारिवारिक माहौल ने चंपा को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर कबड्डी के मैदान में पहचान स्थापित की है।
कबड्डी टाइम की ओर से जारी भारतीय महिला टीम की सूची में चंपा ठाकुर का नाम शामिल है। वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने के बाद अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए चयन उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
चंपा की इस सफलता से चुराह क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी उपलब्धि ने यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि चंपा ठाकुर आगामी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने नादौन के निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण

अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को नादौन उपमंडल का दौरा करके कई बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का...
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 47 स्वास्थ्य संस्थानों पर आज ड्राई रन किया गया – डाॅ0 प्रकाश दरोच

बिलासपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दरोच ने बताया कि आज जिला बिलासपुर में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 47 स्वास्थ्य संस्थानों /स्कूलों में ड्राई रन किया गया, इसमें हर बूथ पर 5-5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीनी मिलेगी महंगी- राशन डिपुओं में सस्ता हुआ सरसों का तेल

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ती दरों पर सरसों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंदिर परिसर में कहर बनकर गिरा पेड़ : 14 साल के मासूम की गई जान

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । गांव नंगल कलां में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के लिए साफ-सफाई के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोर...
Translate »
error: Content is protected !!