चुराह के विकास की आवाज बने हंस राज, मुख्यमंत्री के दौरे के बाद पुराने संस्थानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना

by

हंस राज ने जयराम ठाकुर के सामने झुककर भी मनवाई थीं चुराह की मांगें, मौजूदा नेताओं पर उठाए सवाल

चुराह के हक के लिए सदन से सड़क तक लड़ने वाले नेता हैं डॉ. हंस राज

बंद संस्थान दोबारा खुलवाने में नाकाम रहे कांग्रेसी नेता, हंस राज के कार्यकाल की घोषणाएं याद दिलाईं

एएम नाथ। चंबा : चुराह विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. हंस राज की राजनीतिक सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 4 और 5 नवंबर के चुराह दौरे के बाद सामने आई एक राजनीतिक टिप्पणी में डॉ. हंस राज के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाने वाला नेता बताया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस नेता क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और बंद किए गए संस्थानों को दोबारा शुरू करवाने का मुद्दा प्रभावी ढंग से नहीं उठा पाए।
टिप्पणी में अप्रैल 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चुराह दौरे का विशेष उल्लेख किया गया है। उस दौरान भंजराड़ू में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. हंस राज ने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों को प्रमुखता से उठाया था। जयराम ठाकुर ने पहले तीन प्राथमिक स्कूल और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। इसके बाद डॉ. हंस राज ने इन घोषणाओं को पर्याप्त न बताते हुए अपनी मांगें दोबारा रखीं। उनके प्रयासों से विकासखंड कार्यालय कोटी, वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय तीसा, बिजली बोर्ड डिवीजन तीसा और डिग्री कॉलेज मसरूंड खोलने की घोषणाएं भी हुईं।
टिप्पणी के अनुसार, वर्ष 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने इन संस्थानों को बंद कर दिया। हैरानी जताई गई है कि चुराह के कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इन्हें दोबारा शुरू करवाने की मांग प्रभावी ढंग से नहीं उठा सके।
———————–
स्कूलों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया

डॉ. हंस राज के समर्थन में लिखी गई टिप्पणी में चार स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने के फैसले पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि चुराह के कई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और अन्य स्टाफ की कमी है। चांजू स्कूल में विज्ञान संकाय बंद होने सहित देवीकोठी, बोंदेड़ी, आयल, सनवाल, थनेईकोठी, सेईकोठी, जसौरगढ़, कल्हेल, चरड़ा, बघेईगढ़, चिल्ली और डुघली के स्कूलों की समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है।
टिप्पणी में कहा गया है कि चुराह को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो क्षेत्र की मांगों को सरकार के सामने बेबाकी से रख सके। हंस राज को ऐसा नेता बताते हुए बंद संस्थानों को दोबारा शुरू करने, स्कूलों में रिक्त पद भरने और क्षेत्र की विकासात्मक जरूरतों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में मतदाता सूचियों को अपडेट करने को विशेष अभियान 9-10 नवंबर को होगा : वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने का काम

रोहित भदसाली ऊना, 6 नवंबर. ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 9 और 10 नवंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले समलूना संपर्क मार्ग का विधिवत विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने द्रुढाला में किया शिलान्यास

 – 15 लाख रुपए की लागत से होगा कुड्डे वाली माता मंदिर परिसर का सौंदर्य करण चंबा (सिहुंता), 16 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत छलाड़ा में लगभग एक करोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत चालक ने सब्जी की दुकान पर चढ़ाया ट्रक, महिला की मौत, चार बच्चे घायल

पालमपुर के मनियाडा ठंडोल खेरा मार्ग पर हुआ भयानक हादसा एएम नाथ। पालमपुर जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के तहत आने वाले मनियाडा-ठंडोल- खैरा सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक द्वारा सब्जी की दुकान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती चुनाव की हिमाचल में तैयारियां तेज : 125 जिला परिषद वार्ड की सीमाओं में होगा बदलाव

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली के चुनाव वार्ड पंच से जिला परिषद तक दिसंबर तक होने हैं। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई...
Translate »
error: Content is protected !!