चुराह में जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण घरों में कैद

by

एम नाथ। चम्बा : चुराह उपमंडल की अति दुर्गम ग्राम पंचायत टेपा के हैल गाँव में करीबन 3 फीट बर्फबारी हुई है, जिससे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। बिजली तीन दिनों से ठप है, और 2 दिन से जियो का नेटवर्क भी गायब है। बैरागढ़ देवीकोठी टेपा मार्ग भी बंद है, जिससे पंचायत के टेपा, हैयल चंडरू, गुवाड़ी, पिशोगा, डेरा, बाहला व द्रढोगा सहित कुल आठ गाँवों की 5 हजार आबादी प्रभावित हुई है।

ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है, और उन्हें प्रशासन से मदद की गुहार लगानी पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि बर्फबारी के कारण उनके घरों की छतें बर्फ से ढक गई हैं, और उन्हें घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बिजली और नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण उन्हें अपने प्रियजनों से संपर्क करने में भी परेशानी हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के आंकड़ों में वृद्धि के लिए प्रयास करें अग्रणी बैंक: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजितउ पायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : आकांक्षी जिला चंबा में नीति आयोग एवं सीएसआर के तहत क्रियान्वयन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 नए नगर निगम (ऊना, हमीरपुर और बद्दी) : विधवाओं को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख : बुजुर्गों को ‘आयुष्मान’

 एएम नाथ l   हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

*सरकार लाचार, दर्ज नहीं कर सकती FIR, न्यायिक आदेश बाधक…… हमारी न्याय प्रणाली अत्यंत पीड़ादायक घटना : उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान

चंडीगढ़ । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जून को चंडीगढ़ पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बार एसोसिएशन के लोगों को राजभवन में मुलाकात के लिए बुलाया था। इस मुलाकात में अपने संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 56 टाॅपर बच्चियों को दी 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

राजकीय कन्या महाविद्यालय लाल सिंगी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस ऊना, 11 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाल सिंगी में...
Translate »
error: Content is protected !!