चुराह विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्र ज्यूरी में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

by

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शशी पाल शर्मा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा : एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी चुराह शशी पाल शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर मिशन 414 के तहत विधानसभा क्षेत्र चुराह के दूरस्थ मतदान केंद्र 67-ज्यूरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
शशी पाल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान जनजातीय वर्ग से संबंधित घुमंतू गुर्जर समुदाय को मतदान के महत्व को लेकर जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उनसे मतदान करने का आग्रह भी किया गया।
कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी तथा आकर्षक बनाने के लिए बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं, रस्सा-कशी प्रतियोगिता तथा महिला वर्ग के लिए विशेष तौर पर म्यूजिकल चेयर रेस, खाना पकाने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
मतदाता जागरूकता का प्रभावी संदेश देने के लिए सिग्नेचर वॉल पर ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ मतदान करने की शपथ भी ली गई।
उपमंडल नोडल अधिकारी स्वीप भूमेश कुमार ने मतदाताओं को सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।
यहां खास बात यह है कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत 67-ज्यूरी मतदान केंद्र दूरस्थ क्षेत्र है तथा मुख्य सड़क मार्ग से लगभग 7.5 किलोमीटर दूर स्थित है।
निर्वाचन कानूनगो सचिन कुमार, लोक निर्माण विभाग, बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित मतदान केंद्र के 100 से अधिक लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 वर्षीय बच्चे की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने हाथ बढ़ाए : मुख्यमंत्री ने दिया हर संभव सहायता के लिए तुरंत अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी

शिमला : मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे की मदद के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाथ बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए सरकार की तरफ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा : टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश धर्माणी 14 अप्रैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्चुअल माध्यम से किया उप मंडी तीसा का उदघाटन

59 लाख रुपए से निर्मित उप मंडी तीसा में 6 दुकानें व एक कोल्ड स्टोर निर्मिति एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप मंडी तीसा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ के शुभारंभ अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने की अपील – नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग: एसपी

रोहित भदसाली। हमीरपुर 15 ।  अक्तूबर : जिला में नशीले पदार्थों के सेवन और इनकी तस्करी को रोकने तथा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने ‘वार अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!