चेयरमैन खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों में श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को समर्पित सुशासन दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके कालेज छात्राओं को प्रिंसिपल कर्मजीत कौर तथा ए अन्य मेहमानो ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 25 दिसम्बर 1924 को जन्म लेने वाले भारत के दसवें प्रधानमन्त्री थे श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जिन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला है। श्री अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और उन्होंने लम्बे समय तक राष्‍ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। वह चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे। श्री अटल जी ने अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया और राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमन्त्री बने। आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्मपितामह भी कहा जाता है। श्री वाजपेयी प्रधानमन्त्री पद पर पहुँचने वाले मध्यप्रदेश के प्रथम व्यक्ति थे। भारत में प्रतिवर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती  25 दिसंबर को मनाई जाती है। भारतीय लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देकर प्रधान मंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए 2014 में सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी। इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने सुशासन दिवस को सरकार के लिए कार्य दिवस के रूप में घोषित किया है। जिसे अंग्रेज़ी में गुड गवर्नेंस डे भी कहा जाता है। इस मौके कालेज ट्रस्ट के पदाधिकारी अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद सहित कालेज स्टाफ और समूह छात्राएं भी उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आतंकी साजिश नाकाम … एक व्यक्ति गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

चंडीगढ़, 10 फरवरी : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक आरडीएक्स से लैस बम बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) द्वारा समर्थित आतंकवादी साजिश को...
article-image
पंजाब

90 यूनिट रक्तदान : गुरुद्वारा शहीदां डानसीवाल में 14वां वार्षिक यादगारी भाई जसकरन सिंह जस्सी रक्तदान कैंप लगा

गढ़शंकर : गुरुद्वारा शहीदां गांव डानसीवाल में स्वर्गीय भाई जसकरन सिंह जस्सी की याद में 14वां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। रक्तदान कैंप में 90 यूनिट रक्तदान हुआ। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपुरा की बहन रघबीर कौर का देहांत : राजनितिक, समाजिक व धार्मिक संगठनों के किया दुःख प्रकट

होशियारपुर / जालंधर । आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा की अस्सी वर्षीय बहन रघबीर कौर का देहांत हो गया था।  आज उनका अंतिम संसकार...
article-image
पंजाब

92 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार : नैनवां के अजय कुमार से 47 ग्राम नशीला , गढ़शंकर के हरजीत सिंह से 45 ग्राम

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की मुहिम...
Translate »
error: Content is protected !!