चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की कड़े शब्दों में की निंदा

by
-बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत- चेयरमैन संदीप सैनी
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और पंजाबी हमेशा उनका मान-सम्मान करते रहेंगे, लेकिन कुछ शरारती अनसरों की तरफ से पंजाब का माहौल खराब करने के लिए ऐसे घिनौने काम को अंजाम दिया जा रहा है और इस घिनौने अपराध के पीछे असली साजिशकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को मामले की गहन जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। चेयरमैन संदीप सैनी ने कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर एक महान सोच का नाम हैं जिसे भारतवासियों के मनो से कभी तोड़ा नहीं जा सकता उनके दिए संविधान के कानूनों से आज देश भेदभाव से ऊपर उठकर अधिकारों की समानता प्राप्त कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार दुारा किए कार्यो को घर घर तक पहुंचाने के लिए यूथ काग्रेस जन संपर्क मुहिंम चलाएगी: ढिल्लों

गढ़शंकर: जिला होशियारपुर के यूथ काग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ पंजाब यूथ काग्रेस के अध्यक्ष वरिंद्र ढिल्लों ने एक पैलेस में विशाल मीटिंग की और यूथ काग्रेस के समूह पदाधिकारियों को विधानसभा 2022...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ई-रिक्शा से पहुंचे नगर निगम कार्यालय, हरित परिवहन को दिया बढ़ावा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून: पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी आज नगर निगम कार्यालय ई-रिक्शा से पहुंचे। इस पहल के माध्यम...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरूद्वारा साहिब मात्था टेकने जा रहे व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग गढ़शंकर- श्री आनंदपुर साहिब पर गुरूद्वारा श्री शाहीदा सामने गुरुघर में मात्था टेकने आए एक व्यक्ति को तेज रफतार एक अज्ञात एसयूवी ने आपनी लपेट में ले लिया जिससे उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!