चैलचौक-पंडोह व मंडी-बजौरा मार्गों के लिए 21.05 करोड़ रुपये स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

by
चैलचौक :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चैलचौक-गोहर-पंडोह और मंडी-कमान्द-कटौला-बजौरा मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं रख-रखाव के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 21.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि चैलचौक-गोहर-पंडोह के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 9.16 करोड़ रुपये तथा मंडी-कमान्द-कटौला-बजौरा के लिए 11.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाल ही के दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें इन राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं रख-रखाव की आवश्यकताओं से अवगत करवाया था तथा इनके लिए पर्याप्त धनराशि की मांग उठाई थी।
विक्रमादित्य सिंह ने कम समयावधि के भीतर प्रदेशहित के दृष्टिगत इन राजमार्गों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चैलचौक-पंडोह मार्ग के बरसात के दौरान लगातार अवरुद्ध होने के कारण मंडी-बजौरा मार्ग के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में केंद्र द्वारा धनराशि स्वीकृति करना स्थानीय लोगों और कुल्लू की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियान : विभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

ऊना, 5 जुलाई। इंडियन ऑयल ऊना के पाईपलाईन विभाग ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत विभिन्न हितधारकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका कार्यालय गोहर में बैठक का आयोजन : गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जायका का परियोजनाओं को करें समय रहते पूरा -जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी

  गोहर। 23 जनवरी, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना गोहर बीपीएमयू इकाई की बैठक जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी डा० बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यालय गोहर में की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हॉर्टिकल्चर विभाग एवं यूनियन ने समाज सेवक एवं पत्रकार पुनीत महाजन को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 4 जुलाई। चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के हॉर्टिकल्चर विभाग एवं हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आज समाज सेवक, पत्रकार एवं भारतीय एकता मंच (पंजीकृत) के जनरल सेक्रेटरी-कम-कन्वीनर पुनीत महाजन को उनके सामाजिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान : प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर बना रही है भाजपा

महाराष्ट्र में उपजे सियासी हालत को लेकर बोले.. शिमला : महाराष्ट्र में उपजे सियासी हालत को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!