चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पुराने मामले में भगोड़े दोषी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो चोरी के बाइक बरामद की है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल द्वारा चोरी व लूटपाट के आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाये गए अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एएसआई परमजीत सिंह ने चैकिंग के दौरान 23 सितंबर को थाना गढ़शंकर में दर्ज मुकदमे नंबर 107 में फरार चल रहे सिकंदर बलजोत उर्फ हैपी पुत्र दिलवर बलजोत निवासी चक्कफुलू को गिरफ्तार कर उससे चोरी के दो बाइक स्प्लेंडर एचआर 24 सी 1324 व पल्सर पीबी 32 के 4618 बरामद किए हैं। उन्होंने बताया आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी की उसने कितने बाइक चोरी किये हैं और आगे किन लोगों को बिक्री किये हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत : हाथ में सिरिंज फंसी मिली

अमृतसर : नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर स्थित गांव चौहान से जंडियाला गुरू की तरफ जाने वाले ड्रेन के किनारे...
article-image
पंजाब

राजपुरा थाना सिटी के SHO सस्पेंड : गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप

राजपुरा : राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। गोलीकांड मामले...
article-image
पंजाब

रिशिका बिश्नोई का नाम आसाम बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज

होशियारपुर= बहुमुखी प्रतिभा की धनी नन्हीं बालिका दयालु सेवाभावी मानव सेवा एवम पर्यावरण प्रेमिका रिशिका बिश्नोई का नाम आसाम बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। श्री मंजीत शर्मा फाउंडर ऑफ आसाम बुक ऑफ़...
Translate »
error: Content is protected !!