चोरी की बाइक व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकार-  थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक व एक सौ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एएसआई बलजिंदर सिंह ने अलावलपुर भाना के पास नाकाबंदी की हुई थी और इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि लवजोत कुमार उर्फ बबू पुत्र राजिंदर कुमार वासी लकसीह जोकि बाइक चोरी व नशा करता है वह चोरी की बाइक पर पब07एएच1020 जाली नंबर लगाकर चला रहा है जबकि उस बाइक का असल नंबर पब10सीजी0117 है और रोककर पूछताछ की जाए तो काफी जानकारी मिल सकती है। इस सूचना पर उक्त बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई तो उसकी जेब में सौ नशीली गोलियां बरामद हुई व चोरी की बाइक बरामद हुई। थाना माहिलपुर पुलिस ने लवजोत कुमार उर्फ बबू पुत्र राजिंदर कुमार वासी लकसीह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आगे पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार – आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की ले चुका रिश्वत

होशियारपुर, 28 मई :   राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को...
article-image
पंजाब

राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने राजस्व पटवारियों की हड़ताल ख़त्म करवाई

दी रैवीन्यू पटवार यूनियन और दी रैवीन्यू कानूनगो एसोसिएशन के साथ मीटिंग में हुआ फैसला पटियाला :  पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर शर्मा (जिम्पा) ने दी रैवीन्यू पटवार यूनियन,...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा द्वारा 41वां इजलास भज्जल में आयोजित

गढ़शंकर, 22 मई : आज कुल हिंद किसान सभा तहसील गढ़शंकर का 41वां इजलास गांव भज्जल में रेशम सिंह नगर, कश्मीर सिंह, अच्छर सिंह, इकबाल सिंह जस्सोवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!