चोरों ने घर से लाखों के नगदी व गहने चुराए

by

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर के पदराणा गांव में चोरों ने एक घर पर निशाना साधते हुए लाखो के गहने व नगदी चोरी कर ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह पुत्र मनसा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अमरजीत सिंह विदेश में रहता है और उसकी पत्नी घ को ताला लगाकर अपने मायके गई हुई थी। उन्होंने बताया कि मायके से वह वापस लौट कर आई तो उसने देखा कि घर के कमरों में समान बिखरा पड़ा था और कमरों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर चोरो ने उसमे रखे सोने के गहने व नगदी चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि चोर करीब छह लाख रुपए का सामान व नगदी चोरी करके ले गए हैं। गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और वह घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक कर रहे हैं।
फोटो : चोरी की घटना की जानकारी देते हुए पारिवारिक सदस्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20-20 व्यक्तियों की टीमें लोगों को कोरोना की हिदायतों का पालन करने के लिए करेंगी अपील

जन सहयोग से कोरोना पर फतेह पाना होगा आसान मंत्री की ओर से बाजारों, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थानोंपर मास्क पहनने की पुरजोर अपील मौजूदा समय में योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण बहुत जरुरी सभी...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर के व्यापरी नरेश खन्ना ने इंडिया गेट, नई दिल्ली के निकट की खुदकुशी

अपने तीनों  भतीजों पर रेलवे की जमीन वेच कर 41 लाख की ठगी करने के आरोप लगाए गढ़शंकर। गढ़शंकर के व्यापारी नरेश कुमार खन्ना ने कल दिल्ली में इंडिया गेट के निकट आत्म हत्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुने गए : राजिंदर गुप्ता 11,050 करोड़ के मालिक

चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता निर्विरोध उप चुनाव जीत गए हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा सचिव-सह-निर्वाचन अधिकारी राम लोक खटाना ने आज निर्वाचन...
article-image
पंजाब

सब कुछ गवा के तीन सालो के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागी पंजाब सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा ;  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि पंजाब में नशों का मुद्दा पिछले करीब 15 साल से गरमाया हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!