चौगान पंचायत में लोक सेवा केंद्र का सीपीएस ने किया शिलान्यास : सामुदायिक भवन के लंबित कार्य को पूरा करने के लिए तीन लाख स्वीकृत

by

बैजनाथ, 30 सितंबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत चौगान में पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले लोक सेवा केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीपीएस ने कहा कि लोक सेवा केंद्रांें के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी इस के लिए लोक मित्र केंद्रों को सुदृढ़ भी किया जा रहा है।
मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं तथा पर्यटन को विकसित करने के लिए भी विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से बीड़ बिलिंग का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि बीड़-बिलिंग को देश की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि आदर्श उड़ान परिस्थितियों और सुन्दर परिदृश्यों के कारण यह क्षेत्र विश्वभर के पैराग्लाइडरों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग के आयोजनों से साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने चौगान सामुदायिक भवन के रुके हुए काम को करवाने के लिए तीन लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा तथा लिंक रोड़ चौगान से कलोनी को शीघ्र रिपेयर करवाने के निर्देश भी दिए। किशोरी लाल ने कहा कि पटवार सर्कल चौगान को दोबारा शुरू किया जाएगा। इससे पहले ग्राम पंचायत कयोरी के उप प्रधान रोवन लाल ठाकुर ने सीपीएस को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 5100 रुपए का चेक भी दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्बाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, मदन ठाकुर सचिव कांग्रेस, टेनजिन दोरजे सचिव तिब्बतयन सोसाइटी, बीडीओ राकेश पटियाल, पंचायत प्रधान चौगान निगेश ठाकुर, पंचायत प्रधान बीड़ सुरेश, उप प्रधान भूमि चंद, बीडीसी सदस्य सनेह लता, समस्त वार्ड सदस्य, पूर्व जिला परिषद सदस्य धनी राम ठाकुर, एसडीओ जल शक्ति शरती शर्मा, जेई पीडब्ल्यूडी, युवक मंडल चौगान, महिला मंडल, आंगनबाड़ी वर्करों, अन्य विभागों अधिकारी व कर्मचारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीडियो वायरल : डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला में मरीज से की मारपीट , मरीज के नाक से निकला खून : अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू की, कौन कितना दोषी है, जांच के बाद होगा खुलासा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर द्वारा मरीज की पिटाई करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर मरीज में मुंह पर घूंसे मारटे हुए देखा गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में ई-कार्ट सेवा की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

युवाओं को रोजगार और शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी ई-सेवा एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शासन में चरमरा गई है प्रदेश में कानून व्यवस्था : बौखलाहट में आकर कांग्रेस के दायित्ववान नेता कर रहे अभद्र टिप्पणियां – जयराम ठाकुर

पालमपुर में हुए घटनाक्रम पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने घेरी कांग्रेस सरकार ,  कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है प्रदेश सरकार घटनाक्रम को बताया निंदनीय,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 10 हजार देने के लिए वर्ल्ड बैंक का फंड हुआ इस्तेमाल : सुराज के प्रवक्ता पवन वर्मा

      पटना :  सुराज के प्रवक्ता और वरिष्ठ पार्टी रणनीतिकार पवन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। वर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!