चौपाल क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ने किए जारी

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए आज 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की।
उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन, नेरवा, जिला शिमला के लिए दो करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन, चौपाल के लिए तीन करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन कुपवी के लिए दो करोड़, दुग्ध अभिशीतन संयंत्र नेरवा के लिए दो करोड़, नेरवा बाईपास के लिए चार करोड़, लखावटी पुल के लिए 12 करोड़ तथा छवाला-चौपाल जलापूर्ति योजना के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा तथा चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र मोहन ने चौपाल क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। लोग इन परियोजनाओं का लाभ उठाकर धन एवं समय में बचत कर पाएंगे तथा उनका रहन-सहन सुगम होगा।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में रजनीश किमटा, सुरेन्द्र शर्मा, चन्द्र मोहन तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र में विकास गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इन परियोजनाओं को समुचित धनराशि जारी करने का अनुरोध किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं : बीबीए, बीसीए सहित पांच पीजी कोर्स भी होंगे आरंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे में बिजली कटौती पर भड़के जय सिंह, कांग्रेस पर लगाए आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे में बिजली काटकर घटिया राजनीति कर रही कांग्रेस : जय सिंह बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर भाजपा का सांकेतिक धरना, लगाए मुर्दाबाद के नारे जयराम ठाकुर की जनसभा में बिजली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्तों की सारी मर्यादाएं लांघी : बहन से लगाई शर्त की एवज में बेटी ने पिता से बनाए शारीरिक संबंध…फिर कर ली शादी

अमेरिका के नेब्रास्का से एक ऐसा ही घिनौना और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही सगी बेटी के साथ न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली 17 मार्च से – राघव शर्मा

तैयारियों पर सैन्य अधिकारियों व विभिन्न विभागों के साथ डीसी ने की बैठक ऊना (9 फरवरी) – इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाली सेना भर्ती के प्रबंधों को...
Translate »
error: Content is protected !!