चौरासी मंदिर में बिजली का पोल गिरने से 13 साल की बच्ची की मौत

by

बैजनाथ : हिमाचल में चंबा के भरमौर में मंगलवार को चौरासी मंदिर में बिजली का पोल गिरने से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान परीक्षा के रूप में हुई जो जम्मू-कश्मीर में काहल की रहने वाली थी। घायलों में अंजलि सिंह (45), आद्विक (5) और अनीता देवी (28) शामिल हैं। ये सभी मणिमहेश की यात्रा पर जाते समय चौरासी मंदिर पहुंचे थे। यह चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं।
चौरासी मंदिर में इन दिनों फ्लड लाइट का पोल लगाने का काम चल रहा है। मंगलवार को जैसे ही पोल को खड़ा किया गया, वह गिर गया। मंगलवार शाम को भरमौर अस्पताल में भर्ती तीन में से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया।
विधायक जियालाल ने कहा कि ​​​​​​हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से 4 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस बीच चंबा के डीसी डीसी राणा ने बताया कि उन्होंने भरमौर के एडीएम को घटना की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटों का डाका डालकर सीएम ने जितवाय चुनाव और वोट चोरी यात्रा निकाल रहे : जयराम ठाकुर

जो सूचना आरटीआई से मिल सकती है वह विधान सभा से क्यों नहीं मिल रही चुनाव में हुई धांधली उजागर होने से बचाने के लिए नहीं दिया जा रहा आंकड़ा विधान सभा उप चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

ऊना, 15 जुलाई। पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारणवश रिक्त हुए पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला...
हिमाचल प्रदेश

उद्योग स्थापित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ऑनलाइनः एडीसी डॉ. अमित शर्मा

ऊना, 23 फरवरी: प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों से संबंधित औपचारिक्ताओं के लिए सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। यह जानकारी आज डीआरडीए सभागार में जिला के औद्योगिक संगठनों के साथ आयोजित जागरुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हिमाचल की  बेटी “संतोष” ने की कदमताल

एएम नाथ। सिरमौर  :   हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दायरे में आने वाले उपमंडल संगड़ाह के भलाड़ गांव की बेटी एनसीसी अंडर ऑफिसर संतोष का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आज  कर्तव्य...
Translate »
error: Content is protected !!