चौहाल नेचर अवेयरनैस कैंप की स्थापना से क्षेत्र दुनिया के नक्शे पर उभरेगा : लाल चंद कटारूचक्क

by
होशियारपुर/चंडीगढ़ :   ’’राज्य की आर्थिकता को अधिक बढ़ावा देने में इको टूरिज्म बहुत बड़ी भूमिका निभाने का सामर्थ्य रखता है और रोज़गार सृजन करने में भी इको टूरिज्म का अहम किरदार है।’’ यह विचार पंजाब के ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले और वन मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज होशियारपुर में चौहाल नेचर अवेयरनैस कैंप के निरीक्षण के मौके पर प्रकट किये।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के इस स्वपनमयी प्रोजैक्ट को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि वह मुख्यमंत्री की हिदायतों पर इस प्रोजैक्ट के कामकाज का बारीकी से हर पक्ष से जायज़ा लेने आए हैं। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि 4करोड़ रुपए की लागत से सम्पूर्ण किये जाने वाले इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत चौहाल डैम के नज़दीक एक नेचर अवेयरनैस कैंप स्थापित किया जायेगा जिसमें एक नेचर ट्रेल, एडवेंचर और वाटर स्पोर्टस और 5टैंट वाली रिहायशें स्थापित की जाएंगी और इसके साथ ही स्थानीय रैस्ट हाऊस की छवि में भी सुधार किया जायेगा।
उन्होंने आगे बताया कि यह प्रोजैक्ट पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र साबित होगा जिससे इस क्षेत्र को पर्यटन के पक्ष से दुनिया के नक्शे पर उभरने में काफ़ी मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युग में पर्यटन विश्व भर में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है और पंजाब सरकार भी पुरज़ोर कोशिश कर रही है कि इस क्षेत्र में मौजूद असीमित सामर्थ्य का भरपूर इस्तेमाल करते हुए राज्य की आर्थिकता को मज़बूत किया जाये।
उन्होंने इस मौके थाना डैम का दौरा भी किया।
इस मौके पर पंजाब के राजस्व और जल स्रोत मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा, टांडा उड़मड़ से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, प्रमुख मुख्य वणपाल प्रवीण थिंद और मुख्य वणपाल (होशियारपुर) संजीव तिवारी के अलावा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कोकोवाल के जंगलों से पंचायत की जमीन से लकड़ी चोरी : कोकोवाल गुज्जरां के सरपंच ने लकड़ी चोरों द्वारा काटी गई लकड़ियों को अपने कब्जे में लिया, वन विभाग के अधिकारी मामले से अनजान।

गढ़शंकर, 28 जुलाई : एक तरफ सरकार सरकारी जमीनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लकड़ी माफिया गढ़शंकर के बीत इलाके के...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने SC समुदाय के 505 परिवारों को मिली 8.72 करोड़ रुपये का किया कर्ज माफ

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के 505 जरूरतमंद परिवारों के लिए 8.72 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की घोषणा की है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय...
article-image
पंजाब

Special camp under electoral roll

Eligible persons can register claims and objections with booth level officers during the camp Hoshiarpur/ November 6//Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Komal Mittal said that special camps are being organized by the Election...
Translate »
error: Content is protected !!