छकोह गांव में पहली बार गोभी के बीज उत्पादन की शुरुआत

by
एएम नाथ। बिलासपुर 06 जनवरी: छकोह गांव में पहली बार गोभी के बीज का उत्पादन शुरू किया गया है। यह जानकारी बीपीएम जाईका पवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विभाग तथा जाइका के संयुक्त प्रयासों से की गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों के लिए नई संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 18 बीघा भूमि में किसानों द्वारा गोभी की बीज फसल लगाई गई है। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से जाइका के कृषि विशेषज्ञ समय-समय पर खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा आवश्यकता अनुसार कीटनाशक, पेस्टिसाइड तथा अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।
उन्होंने बताया कि किसानों ने इस पहल के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विभाग और जाइका का आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि इस प्रयास से आने वाले समय में उनकी आय में वृद्धि होगी और क्षेत्र को बीज उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां एचपीपीएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा उपचुनाव में हुई 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग, 55 हजार 408 ने डाला अपना वोट- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान : 13 जुलाई को जनता का मूड़ काउंटिंग के बाद पता चलेगा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा विधानसभा उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा में विधानसभा उपचुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव खेड़ा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   जिला होशियारपुर के गांव खेड़ा में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संरक्षण में पांच प्यारों के नेतृत्व गुरुद्वारा नारायणपुरी जी के मुखी संत बाबा कुलदीप सिंह जी के देखरेख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज चुवाडी विश्रामगृह में सुनेंगे जन समस्याएं

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की भी करेंगे अध्यक्षताए एम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जारी प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 2 मई को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह चुवाडी में जन...
Translate »
error: Content is protected !!