घुमारवीं को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, यातायात होगा सुगम व सुरक्षित

by
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयास रंग लाए, डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा बाईपास
एएम नाथ। बिलासपुर, 06 जनवरी: बिलासपुर जिला के सबसे बड़े कस्बे घुमारवीं को अब जल्द ही आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बस स्टैंड घुमारवीं से पुराने सीरखड्ड पुल तक बाईपास निर्माण का कार्य जारी है। इस बाईपास के निर्मित हो जाने से जहां लोगों को घुमारवीं कस्बे में लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी तो वहीं वाहनों का आवागमन सुगम व सुरक्षित भी होगा।
स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के अथक प्रयासों से घुमारवीं कस्बे के लिए लंबे समय से लंबित पड़ी इस अतिमहत्वपूर्ण सड़क परियोजना का अब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लगभग 750 मीटर लंबी यह बाईपास सड़क परियोजना बस स्टैंड के पेट्रोल पंप से शुरू होकर घुमारवीं थाना, नाहर सिंह मंदिर और ओल्ड सीरखड्ड पुल तक निर्मित हो रही है। इस सड़क परियोजना को आगामी मार्च माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
घुमारवीं प्रशासनिक दृष्टि से उपमंडल मुख्यालय होने के कारण जहां विभिन्न विभागों के अहम कार्यालय स्थापित हैं तो वहीं व्यापारिक दृष्टि से भी क्षेेत्र के लोगों के लिए प्रमुख बाजार भी है। इसके साथ-साथ यहां शैक्षणिक दृष्टि से भी कई शिक्षण संस्थान कार्यरत हैं। घुमारवीं कस्बा कांगड़ा-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां से प्रतिदिन सैंकड़ों वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में अत्यधिक भीड़भाड़ के चलते अक्सर यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। लेकिन अब बाईपास सड़क का निर्माण हो जाने से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी बल्कि आवागमन बेहतर, सुगम व सुरक्षित होगा। यह बाईपास सड़क निर्माण न केवल घुमारवीं कस्बे पर यातायात का दबाव कम करेगी बल्कि क्षेत्रवासियों को एक नई राहत भी प्रदान करेगी।
क्या कहते हैं स्थानीय लोगः
घुमारवीं नगर परिषद के पार्षद कपिल शर्मा का कहना है कि गांधी चैक से लेकर तहसील कार्यालय तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन अब बाईपास सड़क निर्मित हो जाने से यह समस्या समाप्त होगी। उनका कहना है कि बस स्टैंड की ओर जाने वाली बसों के कारण भी अक्सर बाजार में जाम की समस्या से लोगों को आए दिन जूझना पड़ता है, लेकिन अब लंबे समय से चली आ रही यह समस्या भी हल होने जा रही है।
इसी तरह पार्षद अश्वनी महाजन का भी कहना है कि स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से घुमारवीं को जाम की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि आए दिन जाम के कारण न केवल स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं बल्कि व्यापार पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन अब बाईपास सड़क निर्माण के कारण जहां बाजार में रौनक बढ़ेगी तो वहीं व्यापार में भी वृद्धि होगी। यही नहीं स्थानीय व्यापारी सुनील कुमार सहित अन्यों का भी कहना है कि बाईपास सड़क निर्माण से घुमारवीं बाजार को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी तथा इसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी होगा।
क्या कहते हैं तकनीकी शिक्षा मंत्रीः
स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का कहना है कि घुमारवीं बाजार में ट्रैफिक जाम की एक बड़ी समस्या रही है। इसके कारण जहां आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है तो वहीं स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। लेकिन अब लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बस स्टैंड से लेकर पुराने सीरखड्ड पुल तक बाईपास का निर्माण कार्य जारी है तथा जल्द ही इसे पूर्ण कर लोगों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुमारवीं बस स्टैंड से बाईपास निर्माण की मांग लंबे समय से लंबित रही है लेकिन अब इसे मूर्त रूप प्रदान कर हल किया जा रहा है ताकि लोगों को आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया, राजस्व मंत्री से की चर्चा

एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के विभिन्न कारकों का अध्ययन करने के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे पर पहुंची पांच सदस्यीय बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने आज जिला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी जी का यह 12 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह अतुलनीय और भारत के पुनरुत्थान का स्वर्ण काल रहा…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। शिमला :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गोडा ने कहा : हिमाचल सरकार के इंतकाल अदालतों के आयोजन की कर्नाटक में हो रही सराहना

धर्मशाला 07 जनवरी, – कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गोडा ने हिमाचल सरकार के इंतकाल अदालतों के आयोजन को जनहित में एक सराहनीय पहल करार दिया है रविवार को बेंगलुरु में हिमाचल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

समावेशी विकास और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री 152 करोड़ रुपये की लागत से मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत...
Translate »
error: Content is protected !!