छात्रों के झगड़े में स्कूल में फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

by

अमृतसर : अमृतसर में 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूली छात्रों के बीच हुई आपसी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि पहले स्कूल परिसर में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

विवाद को शांत करने और समझौते के लिए बाद में दोनों पक्ष एक जगह इकट्ठा हुए, लेकिन वहां भी कहासुनी थमने के बजाय और बढ़ गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान एक छात्र के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर कई राउंड फायर किए गए, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की है। अमृतसर के एडीसीपी शिवरेला ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छात्रों के बीच झगड़े के बाद फायरिंग की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद इस मामले में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस बोली- आरोपियों पर होगा सख्त एक्शन

अमृतसर पुलिस के एडीसीपी शिवरेला ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के बीच हुआ एक झगड़ा था, जो समझौते के वक्त बढ़ गया। मौके पर कई राउंड फायर किए गए।फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। एडीसीपी ने कहा कि पुलिस पर कोई दबाव

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के नेतृत्व में सूंदर आश्रम में मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार

होशियारपुर ।  लाला सुंदर दास कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट फॉर डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने ट्रस्ट द्वारा संचालित भारत के पहले मूक बधिर आश्रम में मूक बधिर लोगों के साथ रक्षा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह ग्रिफ्तार : मोगा के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से पुलिस ने हिरासत में लिया, डिब्रूगढ़ की जेल भेजे जाने की संभावना

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का हिस्सा नहीं था मंडी, शानन परियोजना पर हिमाचल प्रदेश का हक : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल : शिमला । मंडी कभी भी पंजाब का हिस्सा नहीं रहा। शानन परियोजना पर हिमाचल सरकार का ही हक बनता है। पंजाब को जबरदस्ती का कब्जा छोड़ देना चाहिए। यह...
article-image
पंजाब

मोहाली के फेस-8 में झूला गिरने की दुखद घटना पर सांसद तिवारी ने जताया दुख; पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

डिप्टी कमिश्नर से की न्यायिक जांच करवाने की अपील मोहाली:5 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मोहाली के फेस-8 में दशहरा ग्राउंड में चल रहे मेले के...
Translate »
error: Content is protected !!