छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही प्रदेश सरकारः राजेश धर्माणी

by
डीएवी स्कूल डडौर के मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे, वार्षिक समारोह की अध्यक्षता मंत्री राजेश धर्माणी ने की
एएम नाथ। मंडी, 02 जनवरी।  नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक के सभागार में आयोजित डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डडौर के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार बांटे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।May be an image of text
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र जीवन व्यक्तित्व विकास की पहली सीढ़ी होती है। छात्रों को इस समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ अनुशासन में रहते हुए चरित्र निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र एक लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने में कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में डीएवी स्कूल, डडौर के छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि डीएवी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य होता है और यहां से निकले छात्र एक जिम्मेवार नागरिक के रूप में देश व प्रदेश की सेवा करेंगे।
राजेश धर्माणी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके दृष्टिगत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा को नए आयाम प्रदान करते हुए प्रदेश में लगभग 120 राजकीय पाठशालाओं को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शिक्षकों का एक अलग कैडर बनाया जा रहा है। सरकार का प्रयास गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास करना भी है। No photo description available.इसी के दृष्टिगत खेलकूद, संगीत, शारीरिक शिक्षा इत्यादि पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी कई पहल की गई हैं और युवाओं को आधुनिक प्रौद्योगिकी से जोड़ने एवं इसमें पारंगत करने के लिए नए पाठ्यक्रम इसमें जोड़े गए हैं।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एआरओ हिमाचल जोन कुलदीप गुलेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में हिमाचल में 70 डीएवी स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा भी प्रदान की जा रही है, ताकि राष्ट्र निर्माण में उनकी ऊर्जा का सदुपयोग किया जा सके।
स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
समारोह में स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण विषय पर तथा अन्य आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस धर्मचन्द चौधरी, एसएमसी सदस्य लोकेश कपूर, एसडीएम स्मृतिका नेगी सहित विभिन्न डीएवी स्कूलों के प्रधानाचार्य, बच्चों के अभिभावक तथा स्कूल के छात्र उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने परिवार संग किया मत का प्रयोग

शिमला, 01 जून – रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत मतदान केंद्र 131- राजकीय प्राथमिक पाठशाला आनंदपुर में पत्नी रीना कश्यप एवं पुत्री आयुषी कश्यप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धामी पब्लिक स्कूल मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

शिमला 25 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के सौजन्य से आज धामी पब्लिक स्कूल मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम करवाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान की जमीन से अपना पायलट उठा ले गया अमेरिका : दुनिया ने देख लिया ताकत का नजारा

तेहरान: ईरान में अमेरिका ने ऐसा ऑपरेशन अंजाम दिया है, जिसने पूरी दुनिया को उसकी सैन्य ताकत का एहसास करा दिया. ईरान की जमीन पर गिराए गए F-15E फाइटर जेट के दूसरे क्रू मेंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डेवलपमेंट फंड रोकने के फैसले को लेकर : भाजपा 25 विधायक नए राज्यपाल के पदभार संभालने के बाद उन्हें सौंपेंगे ज्ञापन :

शिमला : विधायक डेवलपमेंट फंड रोकने के फैसले को लेकर सरकार भाजपा के निशाने पर कांग्रेस सरकार है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि रोककर सरकार ने जनता के...
Translate »
error: Content is protected !!