छात्रों को युवा और विरासत मेले के दौरान बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए किया पुरस्कृत : महंत राम प्रकाश दास राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित होशियारपुर जोन बी यूथ एंड हेरिटेज फेयर के दौरान किया शानदार प्रदर्शन

by
तलवाड़ा ( राकेश शर्मा)  : महंत राम प्रकाश दास राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा के प्रिसिंपल गुरमीत सिंह एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष प्रो दलविंदर पाल सिंह की अध्यक्षता मे पुरस्कार वितरण समारोह का आआयोजन किया गया। इस समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित होशियारपुर जोन बी यूथ एंड हेरिटेज फेयर के दौरान अच्छे प्रदर्शन के लिए कॉलेज के छात्रों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर मंच संचालन प्रो रूपाली वर्मा ने किया। कॉलेज मीडिया सेल के प्रभारी प्रो अजय कुमार अर्श ने पत्रकारों को युवा एवं विरासत मेले में छात्रों द्वारा बेचे गए विभिन्न तरह के सामानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिन्ना बनाने में कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया।वाद-विवाद,भाषण प्रतियोगिता, विरासत प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, पंजाबी और हिंदी में सुंदर लेखन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भांगड़ा, गजल, महिलाओं के पारंपरिक गीत, भजन और हिंदी में सुंदर लेखन में कॉलेज के छात्र तीसरे स्थान पर रहे। युवा मेले के दौरान पारंपरिक गीतों में संदीप कौर ने प्रथम पुरस्कार, भजन गायन में नर्मदा ने प्रथम पुरस्कार और भांगड़ा में अभिषेक कोंडल ने तृतीय पुरस्कार जीता।
समारोह के अंत में बोलते हुए प्रिसिंपल गुरमीत सिंह ने विजेता छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि जिन छात्रों को इस मेले के दौरान कोई पुरस्कार नहीं मिला, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए बल्कि और अधिक मेहनत से अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। अंत में उन्होंने विजेता विद्यार्थियों एवं दल को युवा मेले के प्रभारी प्रो नीना भारद्वाज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. सीमा जस्सल, प्रो दर्पण चौधरी, प्रो. प्रीति चौधरी, प्रो. जसवन्त सिंह, महाविद्यालय मीडिया सेल प्रभारी प्रो. अजय कुमार अर्श के अलावा महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माफी मांगने के बाद अब महिला BDC मेंबर के खिलाफ FIR, मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से कहा था ‘जय श्रीराम का नारा’ लगाओ

एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा के जयसिंहपुर में मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से बदसलूकी करने वाली महिला बीडीसी सदस्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर का पुलिस ने मामले में...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद के भतीजे के शराब ठेके पर फायरिंग, कर्मचारी गंभीर घायल

अमृतसर :   जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब ठेके पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में ठेके पर...
article-image
पंजाब

माता पिता की पूण्यतिथी ज़रूरतमंदों की सहायता कर मनायेंः उमेश राणा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लायन्ज़ क्लब विश्वास होशियारपुर की ओर से सचिव लायन उमेश राणा ने अपने माता जी स्वर्गीय सरूप कांता पत्नी स्वर्गीय शाम लाल राणा की पूण्य तिथी के अवसर पर वृद्धाश्रम, राम कलोनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब

विश्व ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान प्रिंसिपल के.के शर्मा को किया सम्मानित

न्यू दिल्ली : विश्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन और सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की शुरुआत संघ के चेयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा ने कविता पाठ...
Translate »
error: Content is protected !!