छितरो छितरी : सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर के विद्यार्थियों के दो गुट

by

माहिलपुर – शुक्रवार को होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़को के बाहर विद्यार्थियों में हुई मारपीट को देखकर दुकानदार सहम गए। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा खत्म होने के बाद करीब दो दर्जन विद्याथी किसी बात को लेकर आपस मे गुत्थमगुत्था हो गए और वह एक दूसरे पर तेजधार हथियारों के साथ बार करने लगे। माहिलपुर पुलिस स्टेशन के बिल्कुल पास इस स्कूल के सामने विद्यार्थियों के गुटों के वीच हो रही लडाई से घबराकर ट्रैफिक तक रुक गया। बता दें कि दो दिन पहले भी विद्यार्थियों के वीच लड़ाई हुई थी जिसके बाद स्कूल प्रिंसिपल द्वारा कोई कड़ा कदम नहीं उठाया था जिसके बाद इन विद्यार्थियों के हौंसले बुलंद हो गए और वह फिर आपस में भिड़ गए। विद्यार्थियों के वीच भिडंत दस मिनट तक चलती रही इसे रोकने के लिए न तो कोई स्कूल टीचर और न ही किसी पुलिस कर्मचारी ने कोशिश की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा फ़ोटो खीचने व वीडियो बनाते देख दोनो गुट वहां से खिसक गए। इस दौरान विद्यार्थियों में मारपीट होती देखकर स्कूल के कर्मचारियों ने स्कूल गेट बंद कर लिए। स्कूल प्रिंसिपल धरमिंदर शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई लड़ाई में शामिल युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों के वीच जो लड़ाई हुई वह स्कूल के नही आउटसाइडर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

रिलायंस मॉल के सामने कुल हिंद किसान सभा का धरना प्रदर्शन 172वे दिन भी जारी रहा

गढ़शंकर – शहर में रिलायंस कंपनी के मॉल हाउस के सामने कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर कुल हिंद किसान सभा द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन 172वे दिन भी जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) सस्पेंड : कुश्ती संघ चलाने के लिए पैनल बनाने का दिया निर्देश

नई दिल्ली : इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) में बीते दिनों हुए चुनाव और यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे । बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद विवाद...
article-image
पंजाब

सतलुज’ विवाद : पंजाब का दर्दनाक अतीत चुनिंदा ढंग से पेश नहीं किया जा सकता : रवनीत बिट्टू

चंडीगढ़, 12 जुलाई :  केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को कहा कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ के निर्माता ‘विवादित दावों को स्थापित इतिहास’ के तौर पर पेश कर ‘रचनात्मक स्वतंत्रता’ की...
Translate »
error: Content is protected !!