छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या : आरोपी की पत्नी से था उपप्रधान का अफेयर, पुलिस ने की गिरफ्तारी

by

बैजनाथ :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान की प्रेस प्रसंग के कारण हत्या हुई है। थाना बैजनाथ के तहत आने वाले चढ़ियार क्षेत्र की छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या का मामला पुलिस ने पांच दिन में सुलझा दिया है।

उपप्रधान रवि कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है। पुलिस ने आरोपित विनोद कुमार को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रमुख के अनुसार 29 अक्टूबर को चढ़ियार के राजिन्द्रनगर (छेक) से रूपेहड़ गांव की ओर जाने वाले लिंक रोड के पास 43 वर्षीय रवि कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था।

रवि कुमार गांव का उप प्रधान था। मृतक के भाई शशि कुमार के बयान पर थाना बैजनाथ में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मौके पर धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम आई थी। मृतक का पोस्टमार्टम डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में संपन्न हुआ। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक रवि कुमार के आरोपित विनोद कुमार उर्फ नीतू निवासी छेक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। इस कारण से दोनों के बीच पूर्व से मनमुटाव चल रहा था। 28 अक्टूबर की शाम आरोपित विनोद कुमार ने रवि कुमार पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर सिर की चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के पश्चात आरोपित मौके से फरार हो गया।

आरोपी ने स्वीकारा अपराध :  जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों, मोबाइल डेटा विश्लेषण, एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान के आधार पर आरोपित की संलिप्तता पुख्ता पाई गई। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पैट्रोल पंप से दो नकाबपोश चोर कार्यालय का शटर तोड़ और अंदर पड़ी लोहे की अलमीरा को तोड़  चार लाख 95 हजार रूपए ले उड़े : अज्ञात चोरों ने पांच मिनट में चोरी को अंजाम दिया और फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव कोकोवाल मजारी बैरियर के निकट गोरी एचपी फयूल(पैट्रोल पंप)से कल देर रात अज्ञात नाकाबपोश चोर शटर, अलमीरा और लाकर तोड़ कर  चार लाख 95 हजार रूपए चुरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल मिस्टर व सध्या मिस फेयरवेल चुनी बरोटीवाला कालेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

बी बी एन, 14 मार्च (तारा): राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में कॉलेज के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज छोड़ने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां चंबा जिला के पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैबलेट : विद्यार्थियों से डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया के सदुपयोग का किया आह्वान

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित किया गया समारोह हमीरपुर 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में हमीरपुर खंड के...
Translate »
error: Content is protected !!