छोटा हरिद्वार में महंत महिलाओं को देखता था कपड़े बदलते, एफआईआर दर्ज : करीब 200 महिलाएं कपड़े बदलते रिकॉर्ड हुई, सीसीटीवी रिकॉर्डिम डिवाइस में 5 दिन की फीड मिली

by

मुरादनगर : गंगनहर में शनि मंदिर घाट पर बने महिला चेंजिंग रूम में सीसीटीवी लगाने की घटना सामने आई है। आरोप है कि यह सीसीटीवी मंदिर के महंत मुकेश ने लगाया था और इसकी लाइव फीड सीधे महंत मुकेश के फोन से कनेक्ट थी।

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद ही मुकेश फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मुताबिक पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी रिकॉर्डिम डिवाइस में 5 दिन की फीड मिली है जिसमें करीब 200 महिलाएं कपड़े बदलते रिकॉर्ड हुई हैं। यह घटना गुरुवार देर रात तब सामने आई जब एक 45 वर्षीय महिला ने संदिग्ध मुकेश गिरी के खिलाफ मुरादनगर पुलिस स्टेशन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक मुकेश के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। वहीं अब ये ताजा मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार है। मामले से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपनी 14 साल बेटी के साथ 21 मई को दोपहर 3.30 बजे छोटा हरिद्वार घूमने आई थीं। वो नहा कर चेंजिंग रूम में चली गई। उनका आरोप है कि जब वह कपड़े बदल रही थीं तो उनकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। कैमरे को चेजिंग रूम की ओर फोकस कर रखा था। इससे चेजिंग रूम की हर गतिविधि उसमें रिकॉर्ड हो रही थी। फिर उन्हें पता चला कि महंत मुकेश गिरि ने चेंजिंग रूम की ओर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया है और वह वहां कपड़े बदल रही महिलाओं की लाइव फीड देखता है। उन्होंने कहा, जब मैंने संदिग्ध से पूछताछ की, तो वह बदत्तमीजी करने लगा और मुझे धमकी भी दी।

बता दें, ऊपरी गंगनहर का यह क्षेत्र मुरादनगर में छोटा हरिद्वार के नाम से मशहूर है और यहां एक मंदिर भी है। यह हरिद्वार और आगे उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह एक हॉटस्पॉट भी है जहां लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं और स्नान भी करते हैं। पुलिस के मुताबिक, चेंजिंग रूम में कोई छत नहीं है और वह चारों तरफ से ढका हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि चेंजिंग रूम के ऊपर एक सीसीटीवी कैमरा लगा था और उसका मुंह नीचे की तरफ था।

डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, “हमें पिछले पांच दिनों (रविवार से गुरुवार) तक सीसीटीवी की लाइव फीड मिली। हमने महंत के मोबाइल फोन की भी जांच की और पाया कि वह लाइव फीड कैप्चर कर रहा था। हमें यह भी पता चला कि केवल संदिग्ध के पास ही सीसीटीवी की लाइव फीड तक पहुंच थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान महिला ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी और इस प्रक्रिया में महंत ने पुलिस को चकमा दे दिया। हमें पता चला है कि मुकेश के नाम पर कई और मामले भी दर्ज है। हमने उसे जल्द से जल्द पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। महिला की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने गुरुवार रात भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354सी , 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की और अब उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त : आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में जाने की तैयारी जुटा

चंड़ीगढ़ :कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए, भारत अपनी धरती पर आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) में जाने की तैयारी जुट गया है। भारत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी. कॉम. पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर, 19 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ग्रेजुएट कोर्स बी.कॉम। पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने नालदेहरा में 40 लाख से निर्मित हिम ईरा हाट का किया शुभारंभ : ईरा हाट में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिला के उत्पाद बेचने के लिए रखे जाएंगे जो कि पूर्ण रूप से जैविक होंगे – अनिरुद्ध सिंह

रोहित भदसाली। शिमला 07 अगस्त – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत नालदेहरा में 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए गए हिम ईरा...
Translate »
error: Content is protected !!