छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

by

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :
माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे स्टेशन पर श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए गए लंगर में कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने विशेष तौर से पहुंचकर सेवा की। इस दौरान लंगर कमेटी के अध्यक्ष डा. रमन घई की अगुवाई में आयोजकों ने मंत्री जिम्पा का स्वागत किया। इस मौके पर अवसर पर मंत्री जिम्पा ने कहा कि छोटी काशी के नाम से भारत में विख्यात होशियारपुर नगर वासियों में श्रावण माह के नवरात्रों में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा को लेकर विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर रेल द्वारा यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्टेशन पर लगाए जाने वाले इस लंगर का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हर ट्रेन पर दो से तीन हजार लोग माता चिंतपूर्णी जी का प्रसाद लेकर अपनी यात्रा शुरु करते हैं तथा यात्रा कर वापिस लौटने वालों के लिए भी इस लंगर की अति आवश्यकता थी। मंत्री जिम्पा ने समूह लंगर कमेटी के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस सेवा भावना से होशियारपुर रेलवे स्टेशन लंगर में श्रद्धालुओं की भोजन के साथ सेवा की जाती है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के संबंधी भी जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रबंधक कमेटी की तरफ से मंत्री जिम्पा के अलावा नगर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी तथा नगर आप अध्यक्ष बिन्दू शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लंगर कमेटी के अशोक शर्मा, राज कुमार बिल्ला, एडवोकेट अनूप शर्मा, जगदीश मिन्हास, कर्मचंद शर्मा, मोहित संधू, ठाकुर देस राज, अनिल शर्मा, तरुण सिक्का, अजयपाल, लक्की ढींगरा, विक्रांत शर्मा, हरीश बेदी, करणप्रीत, टीनू, युवराज, नोनी, शुभम, अमित, नीटू, शिव कुमार, ओम कुमार सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस को समर्पित समागम आयोजित

गढ़शंकर . बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के  130वें जन्म दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम स्थानीय अंबेडकर भवन गांव खानपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती ने भड़ोलियां कलां में महिला मंडल भवन का किया शिलान्यास

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज भड़ोलियां कलां में 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन का विधिवत भूमि पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इससे...
article-image
पंजाब

आपसी सहयोग और सद्भावना से ही संकट पार होगा : सांसद डॉ. राजकुमार

मैली डैम, शेरपुर ढक्कों और हुकूमतपुर में बाढ़ प्रभावित हालात का सांसद ने लिया जायज़ा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के सांसद डॉ. राजकुमार ने आज चब्बेवाल हलके के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर...
Translate »
error: Content is protected !!