जंगली मुर्गा कांड के बाद जनता के दुःख दर्द सुनना ही मुख्यमंत्री ने कर दिए बंद – शुल्क की सरकार” बनी सुख की सरकार, तालाबाजी मुख्यमंत्री का शौक : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। चंबा :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय प्रचार “सुख की सरकार” का करते हैं और काम शुल्क लगाने का करते हैं। शौचालय पर शुल्क लगाने का सिलसिला अब अस्पतालों की पर्ची पर शुल्क लगाने तक पहुंच गया है।
जनमंच जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम को बंद कर कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही जनता के दुःख दर्द सुनने ही बंद कर दिये हैं। शिमला के दूरदराज कुपवी में जंगल पार्टी करने गए मुख्यमंत्री वहां जंगली मुर्गा कांड के बाद हुई फज़ीहत से शायद सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम भूल ही गए हैं। पिछले कई माह से एक भी ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा जिला के अपने दौरे के दौरान भटियात में जनसभा को संबोधित करते हुए ये तंज कसा और कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली इस सरकार के पास जन समस्याओं को सुनने का भी समय नहीं है। मुख्यमंत्री सिर्फ इसी जुगाड़ में लगे रहते हैं कि कैसे जनता पर टैक्स थोपा जाए और कैसे अपनी तिज़ोरी भरी जाए। आज हालात ये हो गए हैं कि मुख्यमंत्री को जैसे टैक्स लगाने का शौक चढ़ा हुआ है।
बिजली बिल में मिल्क सेस, हमने माफ किये लेकिन इन्होंने पानी के बिल लेने शुरू किए, डीज़ल पर टैक्स, जमीन पर टैक्स बढ़ाया जा रहा है। अब तो हद ही हो गई थी कि आपके टॉयलेट पर भी टैक्स ये सरकार बसूलने जा रही थी। हमने विरोध शुरू किया तो फैसला पलटना पड़ा। अब बस में आप एक कदम ही रखेंगे तो दस रुपये आपको देने ही होंगे जबकि हमने महिलाओं को आधा किराया किया है। पांच साल हमने एक पैसा नहीं बढ़ाया। हमने आयुष्मान, हिम केअर और सहारा जैसी योजनाएं स्वास्थ्य क्षेत्र में लाई ताकि लोगों को मुफ्त इलाज सुविधा मिल सके लेकिन अब देखिए इनके हाल ऐसे हैं कि ये अब आपसे पर्ची के भी दस रूपये बसूलने जा रहे हैं। बिना सोचे समझे फैसले लिये जा रहे हैं। हमने जनमंच में जनता की समस्याओं को सुनने के लिये कार्यक्रम किये और दाल रोटी गरीबों को खिलाई और वही रोटी हमारे अधिकारियों और नेताओं ने भी खाई लेकिन इन्होंने तो जंगल पार्टी कर जंगली मुर्गे परोसे जो मारना कानूनन अपराध है और तीन साल की सजा का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि आज इस सरकार के पास विकास करने को समय नहीं है जबकि इनका सारा समय भाजपा विधायकों को तंग करने और जासूसी करने में जा रहा है। आज केंद्र से नाबार्ड, सी.आर.एफ., ए.डी बी., वर्ल्ड बैंक, समग्र शिक्षा और स्वास्थ्य का पैसा केंद्र से आ रहा है। सड़कों के लिए अरबों रुपये हर महीने आ रहे हैं लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कहते हैं कि केंद्र कोई मदद नहीं कर रहा। कोई भी सरकार काम करने के लिए चुनी जाती है लेकिन ये ऐसी पहली सरकार है जो काम बंद करने के लिए जानी जाएगी। हमारे खोले 2000 संस्थान इन्होंने बंद किये। ये झूठ बोलकर सत्ता में आये और इनकी गारंटियां गोल हो गई हैं। आज क्या हालत बना दिये हैं। नया रोजगार देना तो दूर की बात है पर इन्होंने 10 हजार आउटसोर्सिंग पर रखे कर्मचारी बाहर कर दिये। जो बचे हैं उनको सैलरी भी नहीं दी जा रही है। विकास में हम दस साल पीछे जा चुके हैं। जहां देखो वहां लूट मची है। हमारी सरकार के समय की सभी जनहित की योजनाएं बंद कर दी हैं। कानून व्यवस्था का तो ये आलम है कि हर रोज़ हत्याएं हो रही है। दिन दिहाड़े गोलियां चल रही है। पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो जनता कैसे होगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।कि वक्त तेजी से निकल रहा है। व्यवस्था पतन का ये दौर भी तेज़ी से निकल जाएगा। आज अगर चुनाव हो जाएं तो इनको दस सीट भी नहीं आएगी। ये नेता और इनके लिये गलत करने वाले अधिकारी कान खोलकर सुन लें। जिसने भी गड़बड़ी की वो नहीं बचेगा। हम जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आपके लिये लड़ेंगे, विकास के लिये लड़ेंगे। हमें आपने विपक्ष में बैठाया है तो जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे। आज ये सरकार तमाशा बनकर रह गई है। दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार का जो जनता के लिए काम कर रही रही है।
आज ये भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। कभी एक अर्थशास्त्री के राज में हम आर्थिकी के मामले में 11वें स्थान पर थे। 2014 से लेकर आज 11 वर्षों में ही हम पांचवी अर्थव्यवस्था दुनिया में बन गए हैं और जल्द तीसरे स्थान पर होंगे। जनता का विश्वास आज भाजपा के साथ है और इसी का परिणाम है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जो आज गुजरात में अपने अस्तित्व को बचाने के लिए मंथन कर रही है। जिन्होंने चालीस वर्षों तक देश पर राज किया आज वो ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके कभी मात्र दो सांसद थे। अटल और आडवाणी जी ने विचार की लड़ाई के लिए संघर्ष किया और आज हम लगातार तीसरी बार सत्ता में हैं। हमारी लड़ाई सत्ता के लिये नहीं रही हम सेवा के लिए आये थे। आज कांग्रेस की हालत ये हो गई है कि उनको समझ ही नहीं आ रहा है आखिरी कहाँ से शुरू करें और कैसे शुरू करें । उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए बेतुकी बातें करते हैं। कहते हैं कि भाजपा में पांच धड़े हैं लेकिन अपनी पार्टी की हालत उन्हें दिख नहीं रही है। मुख्यमंत्री हमारी पार्टी की चिंता करना छोड़ें और अपनी पार्टी पर ध्यान दें। इस मौके पर उनके साथ कांगड़ा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल के साथ अन्य स्थानीय नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे प्रशासनिक अधिकारी

रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त : ऊना जिले में नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में व्यवस्थाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियमित अंतराल पर इन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की मेहरबानी सिर्फ रिटायर्ड मित्रों पर : जय राम ठाकुर

पटवारी भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से वसूला 12 करोड़ शुल्क : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने प्रकाश के पर्व दीपावली पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपरवाइजर व सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 8 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय गोहर में

 गोहर, 6 फरवरी : एस०आई०एस० सिक्योरिटी लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर( हि०प्र०) के द्वारा सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर, के 120 पद अधिसूचित किए हैं इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 8 फरवरी 2024 को सुबह 11...
Translate »
error: Content is protected !!