जग्गू भवानपुरिया और बंबीहा गैंग में हो सकती गैंगवार….इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद पुलिस अलर्ट

by

अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गिरोह और विदेश से आपरेट कर रहा मन घनशामपुरिया का बंबीहा गैंग पंजाब के माझा जोन में किसी भी समय भिड़ सकते हैं।

इंटेलिजेंस से पुलिस को भी इसके बारे में इनपुट मिले हैं।

इसे लेकर माझा के साथ साथ दोआबा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके रिश्तेदार करणवीर की हत्या के बाद खासकर बटाला, गुरदासपुर, मजीठा और अमृतसर कमिश्नरेट में गैंगवार का खतरा पबढ़ चुका है।

बंबीहा गैंग का सरगना मन घनश्यामपुरा विदेश से वीडियो और ऑडियो वायरल कर जहां जग्गू भगवानपुरा को उसकी मां की हत्या करने का अफसोस जता रहा है, वहीं उसे बता रहा है कि उसने साल 2012 में शादी से परिवार के साथ लौट रहे बब्बा की गोलियां मारकर हत्या की घटना को भी शर्मनाक बताया है।

जग्गू की पत्नी की हत्या में गैंग्सटर शुभम और जग्गू की मां का हाथ होने की बात भी कही गई है। इन हालात में दोनों गिरोह के सदस्यों का माझा में जमावड़ा भी होना शुरू हो गया है। हथियार आरोपितों के पास पहले से काफी पहुंच चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
article-image
पंजाब

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वानी कनखल हरिद्वार में स्वामी कमलेश पुरी जी को थानापति पद के लिए किया नियुक्त

स्वामी कमलेश पुरी जी ज्वाला पुरी मंदिर जेजो दोआबा में मुख्य महंत की सेवाएं भी निभा रहे है स्वामी जो ने इस नियुक्ति के बाद अपना आज पदवार संभाल लिया हरिद्वार/दलजीत अज्नोहा : श्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

क्या प्रणीति शिंदे से विवाह करेंगे राहुल गांधी? कौन है प्रणीति शिंदे, जिसके साथ जुड़ रहा राहुल गांधी का नाम

सोशल मीडिया पर आजकल राहुल गांधी की शादी की अफवाह से उड़ रही हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर की छात्राओं ने राहुल गांधी से शादी को लेकर सवाल पूछे थे।  जिसपर राहुल ने जवाब...
Translate »
error: Content is protected !!