जड़ी-बूटी की तलाश में गया व्यक्ति 150 मीटर खाई में गिरा : शव बरामद

by

 रोहित जसवाल । चिंतपूर्णी  :  चिन्तपूर्णी पुलिस थाने के तहत सारडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और सीडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव निकाला गया। नंद लाल पुत्र लक्ष्मी चंद, ग्राम बंदबख्शी (कन्यारी), डाकघर दलोह, तहसील अंब का निवासी था। वह रविवार को जड़ी बूटियों की तलाश में जंगल में गया था, लेकिन शाम तक घर न लौटने पर रविवार शाम 7 बजे के करीब उसकी पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी।

वहीं, शाम 7.17 बजे यह सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को कंट्रोल रूम शिमला से मिली। पता चला कि 150 फीट गहरी खाई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति गिर गया है। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। वहीं दमकल विभाग की स्थानीय इकाई को भी मौके पर बुलाया गया। दुर्गम इलाके और अंधेरे के कारण तीन घंटे के प्रयास के बाद रात लगभग 11:00 बजे बचाव अभियान रोक दिया गया। सुबह के लिए एसडीआरएफ इकाई से संपर्क किया गया।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल थाना चिंतपूर्णी के साथ सुबह लगभग 8:00 बजे मौके पर पहुंचे। सुबह 8:30 बजे एसडीआरएफ एनआर कांगड़ा द्वारा बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया और सुबह लगभग 11:00 बजे चेक डैम के कीचड़ वाले पानी में 150 फीट गहरी खाई से शव बरामद किया गया। अंदेशा लगाया जा रहा है उक्त व्यक्ति शाम के समय औषधीय जड़ी-बूटियां इकट्ठा करने के प्रयास में खाई में गिर गया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

होली उत्सव के लिए ऑडिशन के अंतिम दिन उमड़े लोक कलाकार

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी।  राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की चारों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के चयन हेतु ऑडिशन बुधवार को पूर्ण कर लिए गए। ऑडिशन के अंतिम दिन प्रदेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेशक त्रासदी ने हमें बहुत जख्म दिए मगर उससे ज्यादा हाथ हमें थामने के लिए उठे : जयराम ठाकुर

सभी का साथ हमारा हौसला है, हमारी ताकत है : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बेशक त्रासदी ने हमें बहुत जख्म दिए हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हटवाड़ स्कूल पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, छात्र छात्राओं से किया संवाद बोले-फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही जल्द शुरू होगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य

एएम नाथ। बिलासपुर, 15 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज हटवाड़ स्कूल का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में बागवानी, प्राकृतिक खेती तथा डेयरी तकनीक में एक वर्षीय पाठ्यकम शुरू: राजेश धर्माणी

कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में सशक्त होंगे युवा एएम नाथ। बिलासपुर, 25 फरवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने...
Translate »
error: Content is protected !!