जन समस्याओं के त्वरित निपटारे संबंधी अधिकारियों की दी हिदायत

by

डिप्टी कमिश्नर ने जन समस्याओं पर लिया संज्ञान, हल करवाई लोगों की समस्याएं
होशियारपुर, 15 अगस्तः : डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल आम लोगों से जुड़ी हर समस्याओं की रोजाना बारीकी से समीक्षा कर उसके तुरंत निपटारे के लिए संबंधित विभाग को दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मोहल्ला भीम नगर में पीने वाले पानी की समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर निगम कमिश्नर को इसके तुरंत समाधान की हिदायत दी थी।

कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि भीम नगर में पीने वाली पानी की सप्लाई करने वाले ट्यूबवेल को जून के पहले सप्ताह रेतीला पानी आने के कारण बंद करना पड़ा था, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर निगम की ओऱ से फेल हुए ट्यूबवेल के स्थान पर ट्यूबवेल को रीबोर करने के लिए कार्रवाई शुरु की गई और इस समय रीबोर करने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर तक रीबोर काम मुकम्मल हो जाएगा। इस समय आम जनता को नगर निगम होशियारपुर की ओर से रोजाना पीने वाली पानी के 5-6 टैंकर सप्लाई किए जा रहे हैं। इसी तरह मोहल्ला सुंदर नगर में ट्यूबवेल खराब के मामले पर कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि सुंदर नगर के ट्यूबवेल की मोटर 12 अगस्त को रात के समय खराब हो गई थी, जिस कारण पानी की सप्लाई में विघ्न पड़ा था, जिसको तुरंत रिपेयर कर 13 अगस्त को रात के समय चालू कर दिया गया था। इस समय मोहल्ला सुंदर नगर में पानी की सप्लाई निर्विघ्न चल रही है।

डिप्टी कमिश्नर ने क्रैशर चालकों को जंगल में से अवैध रास्ता देने के मामले में ड्रेनेज विभाग से जानकारी मांगी तो एक्सियन ड्रेनेज ने बताया कि जो रास्ता ग्राम पंचायत रामपुर बिलड़ों की पंचायती जमीन में से संबंधित क्रैशर मालिक को ग्राम पंचायत की ओर से 33 वर्षों के लिए लीज पर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह रकबा ग्राम पंचायत रामपुर बिलड़ों की मलकीयत है। उन्होंने बताया कि वन रेंज अधिकारी गढ़शंकर की ओर से यह पुष्टि की गई है कि संबंधित क्रैशर मालिक की ओर से माइनिंग संबंधी गतिविधियां हिमाचल प्रदेश में लगाए गए क्रैशर पर ही की गई हैं। उनकी ओर से पंजाब की तरफ जो वन रेंज अधिकारी गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ती पी.एल.आई.ए 1900 में पड़ते हैं, रकबों में किसी किस्म की कोई माइनिंग नहीं की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के समूह विभागों के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित कमियों को तुरंत दूर करें और यकीनी बनाए कि आम जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Caste census Modi government’s

The census will prove to be a revolutionary step towards social justice and inclusive development Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 :  Former MP Avinash Rai Khanna welcomes Modi government’s caste census decision and has made it...
article-image
पंजाब

मिशन तंदरुस्त पंजाब: साफ़-सुथरा वातावरण और क्वालिटी खाद्य पदार्थ यकीनी बनाने के लिए सरकार वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

मुख्यमंत्री की तरफ से गढ़दीवाला में सीवरेज ट्रीटमेंट पलांट का नींव पत्थर, 3.14 करोड़ रुपए की लागत के साथ होगा मुकम्मल मिशन तंदरुस्त पंजाब की कामयाबी के साथ सेहतमंद पंजाब का स्वप्न होगा साकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब

भगवंत मान को दे दी वॉर्निंग नितिन गडकरी ने : कानून व्यवस्था सुधार लें नहीं तो रद्द कर देंगे प्रोजेक्ट

नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। अगर इसे सुधारा...
article-image
पंजाब

Vastu Expert Warns: Debris in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Violating Vastu principles—from laying the foundation to painting—can lead to various problems in building construction, says internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri.In today’s urban landscape, high-rise buildings...
Translate »
error: Content is protected !!