जनकल्याणकारी नीतियों,योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर फोक मीडिया के माध्यम से जनमानस में किया जागरूक

by
कुल्लू , 17 फरवरी :
हिमाचल प्रदेश सरकार के एक साल की जनकल्याणकारी नीतियों,योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर फोक मीडिया के माध्यम से जनमानस में जागरूकता के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ संबद्ध निजी सांस्कृतिक दलो द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियों से लोगों को विभिन्न योजनाओं के अलावा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा आज कुल्लू विकास खंड के बन्दल पंचायत के हलैंणी व चनसारी पंचायत के गांव महिष में कार्यक्रम किये गए। आज मंच के कलाकारों ने समूह गीत,’हिमाचल सरकार सबके चेहरे पर मुस्कान लाई’ व कुल्लवी नाटीओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया,साथ ही नाटक,’विकास गंगा’ के माध्यम से जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन की बहाली ओ पी एस, आपदा राहत कोष, डॉ0 वाई. एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना, पशुपालकों के लिये 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना,मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना,विधवा पुनर्विवाह योजना,वृदाश्रम में रहने वालों हेतु त्यौहार अनुदान योजना,सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इन कार्यक्रमों के दौरान बन्दल पंचायत के प्रधान गोपाल सिंह ,वार्ड पंच सुभाष,वीर कला महिला मंडल प्रधान शालू व चनसारी पंचायत की प्रधान शांता देवी,वार्ड पंच जुममी देवी, शक्ति नागेश्वर महिला मंडल महिष की प्रधान शोभा शर्मा, सचिव निशा शर्मा सहित महिला मंडल, युवक मंडल व अन्य गॉंववासी शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को किराये हेतु सरकार ने जारी किए 8.97 करोड़ : घरों के पुनर्निर्माण के लिए 141.61 करोड़ की पहली किस्त जारी

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों जिनके मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए या रहने योग्य नहीं रहे उनकोे राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किराये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पद ,सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे

ऊना, 6 सितम्बर – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब और 12 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित : 10 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने की स्वीकृति प्रदान

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन और पालन-पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई स्थगित : अनुपस्थित MP’s की छुट्टी की समीक्षा के लिए पैनल गठित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो संसद से अनुपस्थित रहने वाले सभी सांसदों...
Translate »
error: Content is protected !!