जनकल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया

by

ऊना: 11 जुलाई: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संबंद्ध कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। इसके अलावा नशा निवारण बारे भी लोगों को जागरूक किया गया।
इसी कड़ी में नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने चैकी खास व दगड़ाह, पूर्वी कला मंच ने जननी व जोड़ियां तथा आरके कला मंच के कलाकारों ने दरोह व गुरेट में गीत संगीत के माध्यम से लोगों को सरकार की अनुसूचित जाति से संबंधित विभिन्न योजनओं के अलावा नशे के प्रति जागरूक किया।
फोक मीडिया दलों ने उपस्थित लोगों को विभिनन पेंशन संबंधी योजनाओं के अलावा प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विशेष तौर पर चलाई जा रही योजनाओं सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनओं बारे जानकारी दी। कलाकारों ने अनुवर्ती कार्यक्रम, अंर्तजातीय, गृह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, कम्पयुटर ऐपलिकेशन व सम्वर्गी क्रियाक्लापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना, अत्याचार से पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को राहत बारे तथा प्रधानमंत्री ग्राम आदर्श योजना बारे विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समाज में छुआछुत की प्रथा को समात करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अंर्तजातीय विवाह को प्रोत्साहित किया जा रहा हैं जिसके तहत सामान्य जाती के ऐसे युवक व युवतियां जिन्होंने सामान्य जाती के युवक-युवतियों से विवाह किया हो को 50 हज़ार रूपये की प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से दी जा रही है। इसके अलावा अनुसूचित जाति व जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय 50 हज़ार रूपये से कम हो तथा जिनके नाम मकान बनाने के लिए अपनी भूमि उपलब्ध हो को प्रदेश सरकार की ओर से अपना मकान बनाने के लिए 1.50 लाख रूपये का अनुदान दिया जाता हैं।
फोक मीडिया दलों ने लोगों को मुख्यमंत्री शगुन योजना बारे जानाकरी देते हुए बताया कि बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु 31 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए शादी से दो महीने पहले और शादी के 6 महीने बाद तक आवेदन किया जा सकता है। धनराशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में डाली जाती है। लड़की की उम्र 18 साल या इससे अधिक एवं लड़के की उम्र 21 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा नशा करने वाले व्यक्ति की वजह से समाज व परिवार पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया।
इस अवसर पर चैकी पंचायत के प्रधान संजय कुमार व वार्ड सदस्य नैला वीवी, प्रधान पोलियां पंचायत राकेश कुमार व बकशीश सिंह, उप प्रधान सवर्ण सिंह, वार्ड सदस्य पूजा देवी, सुशील ठाकुर व लवली संिहत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा …मकान पर पत्थर गिरने से घर में आए बेटी और दामाद की मौके पर मौत

विधायक डॉ. जनक राज ने जताया शोक एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर-पांगी क्षेत्र के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत चड़ी के सुतांह गांव में भारी बारिश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपए देकर एसडीएम कराता था मसाज : फिर कहता था- ‘मेरे प्राइवेट पार्ट को…’, पूरी बात सुन बंद कर लेंगे कान

  हांसी । हरियाणा के हांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दलित कमर्चारी (मेल) से यौन शोषण केस में हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ हिसार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून की पढ़ाई से जागृत होती है आत्मविश्वास की भावना : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

कानून उनके लिए है, जिन्हें इसकी नितांत आवश्यकता :  न्यायमूर्ति सूर्यकांत एचपीएनएलयू शिमला में दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू), शिमला ने आज हिमाचल प्रदेश न्यायिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित , सांसद कंगना रनौत ने की अध्यक्षता

मंडी 29 अक्टूबर:  सांसद कंगना रनौत की अध्यक्षता में बुधवार को मंडी में संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंदर सिंह गांधी,सरकाघाट के विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!