जनगणना 2027: 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर जिलावासी निभाएं अपनी जिम्मेदारी : डिप्टी कमिश्नर

by

16 भाषाओं में उपलब्ध है निःशुल्क ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से आसानी से भर सकते हैं विवरण

ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, सहायता के लिए सेवा केंद्रों पर स्थापित किए गए विशेष हेल्प डेस्क

होशियारपुर, 19 नवंबर: जनगणना-2027 के तहत जिले में स्व-गणना की प्रक्रिया जारी है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे 30 नवंबर 2026 तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी आसानी से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्वयं भी अपनी ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की और जिलावासियों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जनगणना विभाग के जिला इंचार्ज डॉ. राधा रमण, जिला कोऑर्डिनेटर अंकित दलाल और नीतिश तिवारी भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि स्व-गणना के लिए भारत सरकार का आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in उपलब्ध है, जहां नागरिक अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं तथा पोर्टल पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर स्व-गणना पूरी कर सकते हैं। यह पोर्टल हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी सहित कुल 16 भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे नागरिक अपनी सुविधानुसार भाषा चुनकर जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने उन नागरिकों से भी अपील की, जिन्होंने स्व-गणना प्रक्रिया शुरू कर दी है, कि वे अपना फॉर्म जल्द पूरा कर अंतिम रूप से सबमिट करें। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद एक स्व-गणना आईडी जनरेट होगी, जिसे नागरिक सुरक्षित रखें। 1 दिसंबर 2026 से घर-घर सर्वेक्षण के लिए आने वाले गणनाकर्मियों को यह आईडी दिखानी होगी, ताकि स्व-गणना की प्रक्रिया का सत्यापन किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने नागरिकों को सावधान करते हुए कहा कि स्व-गणना के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहायता के लिए जिले के विभिन्न सेवा केंद्रों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। नागरिक इन हेल्प डेस्क से सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा जरूरत पड़ने पर अपने क्षेत्र के गणनाकर्मियों से भी फोन पर संपर्क कर सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने विश्वास व्यक्त किया कि जिलावासी जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में उत्साहपूर्वक सहयोग करेंगे और होशियारपुर स्व-गणना अभियान में देशभर में अग्रणी जिला बनकर उभरेगा।

—
फोटो कैप्शन: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन स्व-गणना के बाद जनगणना अधिकारियों के साथ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जंगल मे अवैध खनन माफिया द्वारा बनाये अवैध रास्ते के कारण बने बाढ़ जैसे हालात : तेज रफ्तार पानी ने वन वनस्पति की नष्ट

गढ़शंकर, 14 जुलाई : पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद रामपुर की पंचायत द्वारा जंगली रकबे से हिमाचल प्रदेश के क्रेशर संचालको को दिए अवैध रास्ते से आये तेज रफ्तार से बारिश के...
article-image
पंजाब

बसपा वर्करों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय समर्थन मिला जब सैला खुर्द इलाके के गांव मजारा डिंगरिया में पार्टी नेता नीलम रोड़ी की प्रधानगी व बीसी सेल के नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थानों पर 25 दिनों में आठ से ज्यादा हमले : NIA ने पंजाब पुलिस से मांगें इनपुट

चंडीगढ़। माझा रीजन में पिछले 25 दिनों में पुलिस थानों पर आठ से ज्यादा हमले हो चुके है। सभी हमलों पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहले कहते हैं कि कोई धमाका नहीं हुआ और...
article-image
पंजाब

3 डिप्टी सुपरिडेंट समेत 25 जेल अफसर निलंबित : ड्रग्स और भ्रष्टाचार पर चला पंजाब सरकार का चाबुक

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने राज्य की जेलों में फैले भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने साफ संदेश दिया है कि नशे...
Translate »
error: Content is protected !!