बसपा वर्करों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय समर्थन मिला जब सैला खुर्द इलाके के गांव मजारा डिंगरिया में पार्टी नेता नीलम रोड़ी की प्रधानगी व बीसी सेल के नेता बिल्ला खड़ोदी और रोकी मौला की अगुवाई में बसपा के दर्जनों लोगों ने अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए आप की सदयस्ता प्राप्त की। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए नीलम रोड़ी ने कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा आदर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही दिल्ही माडल लागू किया जाएगा ताकि राज्य को खुशहाल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी आम लोगों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। आप मे शामिल हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बसपा हाई कमांड ने अकाली दल से गठबंधन करने से त्रस्त होकर वह बसपा को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं ने हाई कमांड को जमीनी हकीकत नही बताई और पार्टी के भविष्य को अकाली दल के हाथों में बेचकर भारी गलती की है जिसका जवाब उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा। इस दौरान करनैल सिंह, रशपाल सिंह, बलविंदर कौर, परवीन कौर, राकेश कुमार, नीलम रानी, सुरिंदर कौर, मनजीत कौर, गुरबख्श कौर, दिलबाग सिंह, बूटा सिंह, आकाशदीप रिकी, लखविंदर डाडा, गुरदियाल भनोट, सरपंच बलदीप सिंह, गुरविंदर सिंह व चरनजीत चन्नी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. सचिन एचजे ने आईवी में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट किया जॉइन : पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई की पूरी

होशियारपुर, 29 जून: डॉ. सचिन एचजे ने आईवी अस्पताल, होशियारपुर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट जॉइन किया हैं। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई पूरी की है। डॉ. सचिन गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के...
article-image
पंजाब

पाली देतवालिया को ग्रेट सिंगर अवार्ड प्रदान किया जाएगा : दोआबा साहित्य सभा द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन 19 मार्च को

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा द्वारा 19 मार्च 2023 रविवार को प्रातः 10-30 बजे पिंक रोज होटल चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब पैंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन की गढशंकर तहसील की ईकाई का अध्यक्ष सर्वसमिति से प्यारा से को चुना गया

गढ़शंकर: पंजाब पैंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन का गढशंकर तहसील का चुनावी अधिवेशन जिला नेता सतपाल लट्ठ की देख रेख में संपन हुई। जिसमें अधिवेशन के आरंभ में संगठन के तहसील गढ़शंकर के सचिव सरूप चंद...
article-image
पंजाब

रॉकेट लॉन्चर से हमला…बब्बर खालसा ने ली गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी…..साथियों की शहादत का बदला

गुरदासपुर :   पंजाब में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर से खतरे की घंटी बज चुकी है। गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चड़ियां स्थित थाना किला लाल सिंह से कुछ दूरी पर बीती रात...
Translate »
error: Content is protected !!