जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत की मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: नेगी

by
जनजातीय भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी की चर्चा,   बड़ा भंगाल को सड़क सुविधा के साथ जोड़ने के लिए तीव्र गति से करें काम
एएम नाथ। धर्मशाला, 27 नवंबर। राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के गांवों तक सड़क, पेयजल, विद्युत की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य योजना तैयार करें ताकि जनजातीय क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित किया जा सके।
बुधवार को धर्मशाला के सर्किट हाउस में पांगी तथा भरमौर के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार हो रहा है कि दो वर्ष के भीतर जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए टनल निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर बल दिया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य में परिवहन के सीमित साधन हैं जिस कारण सड़कें राज्य की जीवन रेखाओं के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र पांगी तथा भरमौर में पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत कच्ची सड़कों को पक्का करने तथा नई सड़कों की डीपीआर तैयार करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें तथा नाबार्ड के तहत भी संपर्क मार्गों के प्रपोजल तैयार कर भेजें ताकि जनजातीय क्षेत्रों के लोग लाभांवित हो सकें इसके साथ ही क्रैश बैरियर लगाने के लिए राजस्व मंत्री जगत नेगी ने कहा कि वह कार्यप्रणाली में नवीन प्रौद्योगिकी को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अभियंताओं की वित्तीय शक्तियों को बढ़ाया गया है और निविदा प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है ताकि विकास कार्यों को और गति प्रदान की जा सके। राजस्व मंत्री ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कारगर कदम उठाएं तथा कार्यों में ढिलाई बरतने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पांगी क्षेत्र में विद्युत की बेहतर सुविधाओं के लिए दिए निर्देश
राजस्व मंत्री जगत नेगी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 11केवी विद्युत ग्रिड के तहत पांगी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि सर्दियों में भी पांगी क्षेत्र के लोगों को विद्युत की सुविधा मिल सके इसके साथ ही विद्युत सप्लाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
जनजातीय भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी की चर्चा
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने धर्मशाला के दाड़ी तथा चंबा में जनजातीय भवन के बेहतर रखरखाव के लिए भी निर्देश दिए इसके साथ ही नुरपुर में निर्माणीधीन जनजातीय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए इसके साथ ही आबा धरती अभियान के तहत जनजातीय भवन निर्माण के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए ताकि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
इस अवसर उपायुक्त हेमराज बैरवा, आवासीय आयुक्त पांगी, मुख्य अभियंता आईपीएच, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग तथा विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
All reactions:

Kangra Public Relations and 4 others

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डाबर इंडिया कंपनी ने स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

कंपनी पिछले 12 साल से लगातार मना रही योग दिवस योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा बद्दी, 20 जून (तारा) :  भारत की प्राचीन विरासत को वैश्विक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा एकीकृत एक्वा पार्क

एएम नाथ। हमीरपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ते हुए, राज्य सरकार द्वारा हमीरपुर जिला के नादौन में 25 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत एक्वा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की झूठी गारंटियों से हुई कांग्रेस सरकार की यह हालत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदान करेगा हिमाचल : जयराम ठाकुर

झूठ बोलकर सरकार चलाने की बजाय काम करके सरकार चलाए मुख्यमंत्री,  विधायकों के पहले कांग्रेस के पदाधिकारी भी झूठी गारंटियों के कारण छोड़ चुके हैं पार्टी नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी होली की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमित भरमौरी बने कांग्रेस के महासचिव, जताया आभार

शीर्ष नेतृत्व से भेंट कर लिया आशीर्वाद, संगठन मजबूती का संकल्प बोले, जनसेवा और प्रदेश विकास मेरी प्राथमिकता एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत अमित भरमौरी...
Translate »
error: Content is protected !!