जनता को ‘फैसिलिटेट’ करने के बजाय विधायकों को ‘फ़ैसिलिटेट’ कर रही है सरकार – 15 महीनें में प्रदेश की जनता को कुछ नहीं दे पाई सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 15 महीनें में प्रदेश के लोगों के लिए कुछ भी नहीं कर पाई है। विकास का एक भी काम वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नहीं हो पाया है। पिछली सरकार द्वारा किए गए विकास के कामों पर ब्रेक अलग लगा दी गई है। आज तक ऐसी ‘नॉन परफार्मिंग’ सरकार किसी ने भी नहीं देखी। सरकार का काम होता है विकास के काम करना। जनहित के फ़ैसले लेना। जनता को सुविधाएं देने वाले संस्थान खोलना और जनहितकारी योजनाएं बनाकर उसे लागू करना। लेकिन वर्तमान सरकार इन सभी मामलों में फिसड्डी साबित हुई है। सरकार सभी काम जन अपेक्षा के विपरीत कर रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का काम होता है कि सरकार चुनाव के समय अपनी पार्टी के द्वारा जनता से किए वादे पूरे करने का काम करती है। लेकिन मुख्यमंत्री और कैबिनेट के नेताओं को यह भी याद नहीं है कि चुनाव के समय वे और उनकी पार्टी ने प्रदेश के लोगों से क्या-क्या वादा किए है, उन्हें ठगने के लिए क्या-क्या सब्ज़बाग़ दिखाए हैं। अब तो विधान सभा के अंदर ही सरकार के नुमाइंदे मुकर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार के लोगों को जब याद ही नहीं है तो वह अपने वादे पूरे कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले से तय किया था कि चुनाव जीतने के लिए प्रदेश के लोगों से सिर्फ़ झूठ बोलना था। यही कारण है कि आज जनता के बीच रहने वाले कांग्रेसी विधायकों को जनता के बीच जाना मुश्किल हो रहा है। जनता के सवालों के जवाब देना और उनसे नज़रें बचाना मुश्किल हो रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के कई क़द्दावर नेता और मंत्री अपनी सरकार को ही आँख दिखा रहे हैं क्योंकि जनता उनका रास्ता रोक कर गारंटियों की याद दिला रही है। लेकिन सरकार है कि जनता को ‘फैसिलिटेट’ करने के बजाय विधायकों को ‘फ़ैसिलिटेट’ करने पर ध्यान दे रही है। ऐसे में आम आदमी का क्या दोष है यह जनता जानना चाहती है।
 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार भविष्य में अपनी नाकामियों और वित्तीय कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी। जो क़र्ज़ हर महीनें लेती है लेकिन जनहित के कामों कोसों दूर है। वर्तमान सुक्खू नीत कांग्रेस सरकार को प्रदेश लोग एक झूठी, जनविरोधी, विकास विरोधी, प्रदेश को आगे बजाय पीछे ले जाने वाली और नाकाम सरकार के रूप में याद करेंगे जिसने लोकप्रियता के बजाय ‘लॉकप्रियता’ का ख़िताब हासिल था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर : स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने फहराया तिरंगा

आकांक्षी ज़िला चंबा के समग्र विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम —-यादविंदर गोमा एएम नाथ।  चंबा, 26 जनवरी :   चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगोड़े बलराज के लिए दो थानों की अलग-अलग रिपोर्ट : उलझन में Court, हिमाचल के पूर्व सीएम के भतीजे की हत्या का मामला

चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के भतीजे आकांक्ष सेन की हत्या कर फरार हुए आरोपित बलराज रंधावा को आठ साल से चंडीगढ़ पुलिस ढूंढ रही है। हालांकि पुलिस की...
Translate »
error: Content is protected !!