जनरल व पुलिस पर्यवेक्षक ने अधिकारियों के साथ किया गिनती केंद्रों का दौरा : कहा गिनती केंद्रों की सुरक्षा व व्यवस्था में न रहे कोई कमी

by

होशियारपुर, 15 मई :  भारतीय चुनाव आयोग की ओर से लोक सभा क्षेत्र-05 होशियारपुर के लिए नियुक्त किए गए जनरल पर्यवेक्षक 2003 बैच के आई.ए.एस अधिकारी डा. आर. आनंद कुमार व पुलिस पर्यवेक्षक 2014 के आई.पी.एस अधिकारी कुशल पाल सिंह ने आज लोक सभा होशियारपुर के लिए स्थापित गिनती केंद्रों रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट व मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर,आई.टी.आई. का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। सबसे पहले जनरल व पुलिस पर्यवेक्षक रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट पहुंचे और यहां उन्होंने सात विधान सभा क्षेत्रों के बने गिनती केंद्रों का दौरा कर वहां सुरक्षा, सी.सी.टी.वी कैमरे, स्ट्रांग रुम्ज, काउंटिंग सैंटरों बनाने संबंधी जरुरी सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस पर्यवेक्षक ने मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर,आई.टी.आई. का भी दौरा किया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व एस.पी मनोज कुमार भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

             जनरल पर्यवेक्षक व पुलिस आब्जर्वर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गिनती केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए व सुरक्षा के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के मुताबिक गिनती प्रक्रिया के प्रबंध किए जाएं, ताकि लोक सभा चुनाव पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने बताया कि जिले में गिनती प्रक्रिया को सुचारु  ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती संबंधी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं व किसी को अमन कानून की व्यवस्था भंग करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। एस.पी मनोज कुमार ने कहा कि वोटों की गिनती के दौरान सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए पुलिस की ओर से गतिविधियां तेज कर दी गई हैं व किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला पुलिस को हिदायत करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू व प्रतिभा संग कांग्रेस ने शिमला रिज पर नोट के बदले MLA के बिकने के खिलाफ निकाला “मशाल जुलूस”

मुख्यमंत्री बोले, लोकतंत्र की हत्या की कोशिश में भाजपा एएम नाथ। शिमला प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज रिज मैदान पर बीजेपी के खलाफ मशाल जलूस निकाला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम, फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

ऊना : 23 जुलाईः चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी।...
article-image
पंजाब

सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के “15वें स्थापना दिवस” पर अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी द्वारा सोसायटी द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों की दी जानकारी

गढ़शंकर :  सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के “15वें स्थापना दिवस” पर महत्वपूर्ण सभा बैठक सोसायटी अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी के नेतृत्व में गढ़शंकर में आयोजित की गई। जिसमें हरवेल सिंह सैनी ने  सभी सदस्यों...
article-image
पंजाब

एस.एन.सी.एफ स्कूल कालेवाल बीत का 8वीं कक्षा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर 4 मई: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, दिल्ली की ओर से इंग्लिश मीडियम में फ्री शिक्षा देने के लिए चलाए जा रहे एस.एन.सी.एफ स्कूल कालेवाल बीत (इंग्लिश मीडियम) का आठवीं नतीजा सौ प्रतिशत रहा...
Translate »
error: Content is protected !!