जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के दिए निर्देश : केवल सिंह पठानिया

by
घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर शिमला में हुई अहम बैठक
एएम नाथ। धर्मशाला, 18 मार्च :  आज शिमला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक किए जा रहे फोरलेन निर्माण कार्य से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की। बैठक में फोरलेन निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटनालू (सिहुवां) से रजोल तक पूरे मार्ग पर पानी की समुचित निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात अथवा अन्य परिस्थितियों में स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि रैत के निकट 45 मील क्षेत्र में स्थानीय लोगों तथा कॉलेज विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओवरहेड ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 45 मील के टीका उपाहू में रिटेनिंग वॉल, रैत पुल के नजदीक सर्विस लेन, निर्माणाधीन चंबी पुल के पास रिटेनिंग वॉल आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शाहपुर के रेहलू रोड पर अंडरपास निर्माण को लेकर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही चंबी क्षेत्र में 132 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग के मुद्दे पर भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य आमजन की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए किया जा रहा है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की समस्या या असुविधा उत्पन्न होती है, तो उसका समयबद्ध समाधान किया जाना चाहिए।
एनएचएआई के आरओ ने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों एवं सुझावों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी, ताकि फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा हो और आवश्यक जनसुविधाएं सुरक्षित रहें।
इस अवसर पर एमडी एचपीपीटीसीएल राजीव सूद, आरओ अजय सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित शर्मा तथा अधिशाषी अभियंता एचपीपीटीसीएल संदीप उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ ….जनहित और समावेशी विकास को प्राथमिकता दें सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य : DC किरण भड़ाना

एएम नाथ।  केलांग :  उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में शुभारंभ : नवयुवक मंडल को खेल आयोजन के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की की घोषणा

शिमला, 13 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में नवयुवक मंडल ढाड़ी द्वारा आयोजित द्वितीय स्वर्गीय परमानंद पनाटू मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में टोंग-लेन स्कूल के बच्चों से संवाद किया : अच्छे नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

एएम नाथ। धर्मशाला :;मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के सराह स्थित टोंग-लेन स्कूल का दौरा किया और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की रुचियों के बारे में जानकारी ली तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आउटसोर्स भर्तियों पर भाजपा नेता एडवोकेट जय सिंह का हमला : आउटसोर्स भर्तियों में स्थानीय युवाओं की हुई अनदेखी

पर्यटन विभाग में करीब 30 आउटसोर्स भर्तियों पर उठाए सवाल, दूसरे जिलों के युवाओं को नौकरी देने का आरोप चंबा के पांचों विधायकों से श्वेत पत्र जारी करने की मांग, कार्रवाई न होने पर...
Translate »
error: Content is protected !!