जन्म दिन पर पेड़ लगाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

by

गढ़शंकर : दिन प्रतिदिन वातावरण में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को पेड़ लगाने चाहिए। इन बातों का प्रगटावा कंडी संघर्ष कमेटी के राज्य कन्वीनर मरेड दरशन सिंह मट्टू ने नैशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी मटो में करते हुए कहा कि वातावरण प्रेमी लोगों को जायदा से जायदा पेड़ लगवा रहे हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल सतनाम सिंह की अगुवाई में विद्यार्थी कुणाल संघा पुत्र नरिंदर सिंह संघा के जन्मदिन पर स्कूल में पेड़ लगाया गया। प्रिंसीपल ने कुणाल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि वह समय समय पर वातावरण को स्वस्छ रखने के लिए पेड़ लगाते रहते हैं। इस अवसर पर जनवादी महिला सभा की राज्य नेता सुभाष मट्टू, मास्टर शमशेर सिंह, संदीप कुमार, नील शर्मा, जश्न, आरियन, गुरिंदरजीत सिंह, प्रभ सिंह, तनू प्रिया, मुस्कान, प्रीतका, प्रीति व अन्य विद्यार्थि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पूर्व सरपंच सुभाष कसाना को ब्लॉक नंगल का किया अध्यक्ष नियुक्त : सुभाष कसाना ने कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का जताया आभार

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी ने गांव महिंदवानी के पूर्व सरपंच सुभाष कसाना को विधानसभा हल्का श्री आनंदपुर साहिब के अंतर्गत पड़ते ब्लॉक नंगल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके लिए पूर्व सरपंच...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के चार आरोपी अफसर अब भी फरार – हाईकोर्ट सख्त ……फर्जी मुठभेड़ और कर्नल बाठ पर अटैक केस

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के चार इंस्पेक्टरों पर लगे फर्जी मुठभेड़ और भारतीय सेना के एक रिटायर कर्नल व उनके बेटे पर जानलेवा हमले के आरोपों ने राज्य की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा...
article-image
पंजाब

भूरीवाले गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल का बीकॉम व बीए के दूसरे चैथे और छेहवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा

गढ़शंकर : महाराज भूरीवाले गरीबदासी एजुकेशन ट्रस्ट के अधीन चल रहे महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल की बी.कॉम. के दूसरे, चौथे और छेहवें सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा।...
article-image
पंजाब

RSS कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, मौत

पंजाब पुलिस ने RSS कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा के मर्डर के मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार दिया है। आरोपी बादल मर्डर के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस ने फाजिल्का जिले में उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!