जन्मदिवस पर रक्तदान कर नीति तलवाड ने लोगों को दी रक्तदानी बनने की प्रेरणा

by
 होशियारपुर।  दलजीत अजनोहा :   रक्तदानी जीवन में न जाने कितने ऐसे लोगों की जान बचा जाता है जिनके साथ उसका कोई संबंध भी नहीं होता इसी कारण परमात्मा की नजर में वह पुण्य का भागी बनता है।
उपरोक्त शब्द पूर्व पार्षद एवं अकाली नेत्री नीति तलवाड ने अपने जन्म दिवस पर रक्तदान करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत से दान देने के महत्व है पर किसी को जीवन दान देना सौभाग्य की बात होती है , ऐसे में जब हम अपना रक्तदान करते हैं तो न केवल हम किसी की जान बचा रहे होते हैं बल्कि आप भी हम स्वस्थ लाभ लेते हैं।
 इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के कोमी मीत प्रधान संजीव तलवाड ने लोगों से अपील की के आज भी जिस मात्रा में इंसानी जिंदगियां बचाने के लिए रक्त की जरूरत है वह पूरी नहीं होती इसलिए लिए अपने सभी खुशी के दिवस रक्तदान करते हुए मनाए। इस मौके समाज सेवी जगदीप पवाहा, राकेश सहारण , सुमित गुप्ता, सोनिया तलवाड़, प्रिया सैनी भी उपस्थित थी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SSP-DSP सहित पांच लोग दोषी करार : 32 साल पुराने फेक एनकाउंटर मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

मोहाली। वर्ष 1993 में पंजाब के तरनतारन ज़िले में हुए एक फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया...
article-image
पंजाब

शिव मन्दिर हेबोवाल बीत में भगवान परशुराम की जयंती मनाई : हवन यज्ञ के बाद झंडा चढ़ाया गया

गढ़शंकर : श्री ब्राह्मण सभा हैबोवाल बीत ने गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परशुराम जी की जयंती शिव मंदिर हैबोवाल बीत में बड़ी श्रद्धा से मनाई। इस बारे...
article-image
पंजाब

कांट्रैक्ट मैरिज पर 32 लाख रुपये खर्च: लड़की ने पति व ससुराल वालों से रिश्ता तोड़ा, कनाडा बुलाने से इन्कार

पटियाला  :   कांट्रैक्ट मैरिज पर 32 लाख रुपये खर्च कराने के बाद लड़की ने पति व ससुराल वालों से रिश्ता अब तोड़ दिया।  थाना अनाज मंडी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी हरप्रीत कौर...
article-image
पंजाब

सगे भाइयों की गोली मार कर हत्या : मोबाइल को लेकर हुया था विवाद , राजीनामा करवाने गए थे और वापिस लौट रहे थे तो मारी गोलियां

फिरोजपुर : गांव महिमा में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में राजीनामा करवाने गए सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव अराइयां खुर्द के किसी युवक के मोबाइल के झगड़े का...
Translate »
error: Content is protected !!