जब देश पर संकट आता है तो भाई बहन देश छोड़ भाग जाते है: मुख्यमंत्री योगी

by

सलोह (हरोली) : काग्रेस का साथ देना देश के साथ खिलवाड़ करना है। काग्रेस ने कशमीर में 370 धारा लगाकर देश में आतंकवाद की जड़ लगा दी थी और जव भाजपा को आपने अवसर दिया तो मोदी जी ने 370 धारा हटाकर देश से आतंकवाद की जड़ उखाड़ दी और देश के अन्य प्रदेशों जैसा दर्जा वहाल कर दिया। अव हिमाचल का कोई वहां जमीन खरीदना चाहे तो खरीद सकता है। यह शब्द विधानसभा हलका हरोली के सलोह में भाजपा प्रत्याशी प्रो. राम कुमार के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अदित्य नाथ योगी ने संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने हरोली के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार प्रो. राम कुमार को यहां विजयी बनाकर भेजे और राम कुमार पहले से भी कई गुणा अधिक विकास करवाएगें। उन्होंने कहाकि जव हारने के बावजूद दिन रात हलके में रहकर लोगो की सेवा की और विकास किया तो विजय होने पर तो विकास की नई गाथा लिखेगे। उन्होंने प्रियंका गांधी बढ़ेरा व राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जव भी देश पर कोई संकट होता है तो भाई-बहन देश छोड़ भाग जाते है।
उन्होंने कहा कि काग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती ना सुरक्षा बढ़ा सकती, ना विकास कर सकती है तो फिर काग्रेस को वोट देना देश का साथ खिलवाड़ करना है। उन्होंने कहा कि काग्रेस का हाथ हमेशा माफियों के साथ रहा है। पंजाब में काग्रेस की सरकार थी तो उतर प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया अपने पास रखा था तो मैने सुप्रीम र्कोट तक लड़ाई लड़ी तो हम उसे यूपी की जेल में लेकर गए। यूपी से माफिया भाग कर छुपने के लिए जगह ढूंढता फिर रहा है। जिस ब्रिटेन ने भारत पर शासन किया आज भारत की अर्थ व्यसथा आगे है और दुनिया में पाचवें नंबर पर हमारी अर्थ व्यवस्था है। ब्रिटेन का प्रधानमंत्री भी भारतीय मूल का है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण व भाजपा की सरकार के कारण हुया है। देश की सीमा पर दुशमन हमारे सैनिकों पर गोलियां चलाते थे लेकिन अव हमारे सैनिक दुशमन के घर में घुसकर उसको मारते है। भाजपा कार्याकर्ता पहले देश की फिर पार्टी की फिर अपनी बात करेगा लेकिन काग्रेस का हर नेता अपनी ही बात करता है। हिमाचल के लिए भाजपा जरूरी है और भाजपा के लिए हिमाचल जरूरी है। क्योंकि डीजल इंजन सरकार की प्रदेश को पहले चल रहे विकास कार्यो को और आगे ले जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बादल परिवार ने ‘सुखविलास’ के लिए 108 करोड़ का कर माफ कराया : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़ :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बादल परिवार ने शिरोमणि अकाली दल के शासन के दौरान नीतियों में बदलाव कर मोहाली स्थित लक्जरी होटल ‘सुखविलास’ के लिए...
article-image
पंजाब

भगवान श्री परशुराम जी जयंती 10 मई को श्रद्धापूर्वक मनाई जायेगी : ठेकेदार कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर : 5 मई :  श्री ब्राह्मण सभा रजि: गढ़शंकर की बैठक अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में श्री परशुराम भवन गढ़शंकर में हुई। जिसमें श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के पदाधिकारियों व सदस्यों...
article-image
पंजाब

नेत्रदान को लेकर रोटरी आई बैंक और खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीच ‘एम.ओ.यू.’ हस्ताक्षरित : प्रिंसिपल और 50 से अधिक विद्यार्थियों ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प

गढ़शंकर :  23 सितंबर: नेत्रदान अभियान चलाने वाली संस्था रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर और बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने और नेत्रदान अभियान को सफल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में कुछ शर्तों को पूरा करने पर मिलेगी ट्रेकिंग की अनुमति : आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों में किया संशोधन

धर्मशाला, 10 अगस्त। कांगड़ा जिला में ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत 22 जुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!