जमानाबाद में सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने जमाया रंग : मेले और त्यौहार पुरातन संस्कृति के संवाहक: आरएस बाली

by
मेला कमेटी को आयोजन के लिए मुख्यातिथि आरएस बाली ने दिए पचास हजार
धर्मशाला,कांगड़ा, 29 जुलाई। मेले और त्यौहार प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। मेलों के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण को बल मिलता है तथा युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने जमानाबाद में गत शुक्रवार रात्रि मिंजर मेले के उत्सव के सांस्कृतिक संध्या के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए कारगर कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि विलुप्त हो रही कलाओं के उत्थान के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश विशेषकर कांगड़ा तथा चंबा का मिंजर मेला एक साथ पुराना जुड़ाव है तथा जमानाबाद के लोगों ने इस ऐतिहासिक मेले को संजोने का सराहनीय प्रयास किया है।
इससे पहले मुख्य अतिथि को कमेटी सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में मशहूर सिंगर राखी गौतम सहित हंसराज, सौरभ शर्मा, सनी, शिवांश अमरीक सिंह और राकेश ठाकुर ने अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन किया।
मुख्यातिथि ने मिंजर मेला कमेटी को 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की साथ ही उन्होंने मिंजर मेला ग्राउंड के सौंदर्यीकरण पर 5 लाख रुपए की राशि देने की बात कही।
इस कार्यक्रम में मिंजर मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव विनय पाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश पनियारी, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, प्रधान केवल सिंह, मंच संचालक संदीप कुमार मिंजर मेला कमेटी सदस्य प्रणाम सुदेश लवली कुलदीप हरनाम सुनील दीप और कीपू आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

4 दिन भारी वर्षा का हिमाचल में अलर्ट : 231 सड़कें ठप, अब तक 116 की मौत

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे राज्य में फिर से जनजीवन पर संकट गहराने की आशंका है। मौसम विभाग...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवबंद से त्रिलोकपुर आई थी नमक की बोरी में पिंडी के रूप में माता बालासुंदरी : माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024

एएम नाथ।  नाहन :  महामाया बाला सुंदरी का भव्य मंदिर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से करीब 22 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर नामक स्थल पर विराजमान है। त्रिलोकपुर का नाम तीन शक्ति मंदिरों से निकला है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस रैली : टीम के सदस्य बनें और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं और खरगे जी आपको सही कर देंगे – राहुल गांधी

बरनाला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने कृषि उत्पादों सहित अमेरिकी सामानों के लिए दरवाजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न श्रेणी के 9 पदों के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में होंगे साक्षात्कार : 18 नवम्बर को होगी दस्तावेजों की जांच और 20 नवम्बर को होंगे साक्षात्कार

शिमला, 10 नवम्बर – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एम/एस एजुकेयर इंडिया, शिमला के 9 पदों के लिए साक्षात्कार करवाए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!