जमीन की निशानदेही पर फिलहाल रोक.. इस वजह से प्रदेश सरकार ने लिया फैसला

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में जमीन की डिमार्केशन (निशानदेही) पर रोक लगा दी है। बारिश के मौसम में जमीन पर झाड़ियां और घास उगने के कारण यह फैसला लिया गया है। सरकार का मानना है कि अगर ऐसी स्थिति में जमीन की निशानदेही की भी जाती है तो वह सटीक नहीं होगी।

मौसम साफ होने पर ही इस कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। जिन लोगों ने डिमार्केशन के लिए आवेदन किया है। पटवारी और कानूनगो उसकी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। मौसम खुलते ही जमीन की निशानदेही की जा सकेगी। प्रदेश में हर महीने तीन सौ से ज्यादा डिमार्केशन होती हैं।

जमीन के बंटवारे और प्लॉट की पैमाइश को लेकर कानूनगो और पटवारी की ओर से तिथि निर्धारित की होती है। बाकायदा सरकार ने सर्किल स्तर पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि तीन दिन पटवारी और कानूनगो पटवार सर्किल में लोगों को सेवाएं देंगे, अन्य तीन दिन फील्ड में काम करेंगे। लेकिन अब पटवारी और कानूनगो सर्किल में ही लोगों को जमीन संबंधित कागजात उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा जिन लोगों ने डिमार्केशन के लिए आवेदन किया है, उन्हें अगली तारीख दी जाएगी। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन प्लॉट में झाड़ियां और घास उगा हुआ है। अगर उसकी सफाई की जाती है तो ऐसी स्थिति में डिमार्केशन की जा सकती है।

निर्माण गतिविधियों पर भी लगी है रोक
मूसलाधार बारिश के चलते टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) और स्थानीय निकायों ने भी भवनों के निर्माण पर रोक लगाई है। जमीन की खोदाई करने से साथ लगते भवनों को खतरा हो रहा है। कई मकानों के डंगे गिर रहे हैं, जबकि कई लोगों के घरों के आगे जमीन धंस रही है। मौसम खुलने के बाद ही भवनों का निर्माण किया जा सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाटू मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : भाजपा सरकार की 90 करोड़ रुपये की देनदारी सहित सभी देनदारियों को निपटाने के लिए 153 करोड़ रुपये जारी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । ठियोग : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र के नारकंडा के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने हाटू मंदिर पहुंचकर शीश नवाया।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिंधु का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा : राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी भारत ने कर दी शुरू

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद अब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त जल प्रवाह को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण की योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 35,687 महिलाओं को दिए 1500-1500 रुपय.. ..प्रदेश के 1.15 लाख अभ्यर्थियों का वापस होगा आवेदन शुल्क : सीएम सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व सरकार के समय कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 965 के तहत विज्ञापित पदों के लिए 1,15,503 अभ्यर्थियों ने आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

  एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में...
Translate »
error: Content is protected !!