जमीन के लालच में खौफनाक साजिश: बेटे के बाद अब पत्नी भी निकली पति के कत्ल की मास्टरमाइंड

by
जगराओं : घरेलू विवाद और जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर एक सप्ताह पहले मंगलवार की आधी रात को गांव जंडी में सो रहे व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बेटे ने कबूल किया कि अपने पिता हरजिंदर सिंह को मौत के घाट उतारने की साजिश में उसकी मां भी शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान तरनजीत कौर उर्फ तनी निवासी गांव जंडी, सिधवां बेट के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी महिला को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिधवां बेट के प्रभारी हमराज सिंह ने बताया कि 17 मार्च की आधी रात को हरजिंदर सिंह की हत्या उसके बेटे जसकरन सिंह उर्फ जस्सू ने अपने दो दोस्तों गुरप्रीत सिंह उर्फ काका और धरमिंदर सिंह उर्फ गिआनी निवासी गांव लीला मेघ सिंह के साथ मिलकर की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश में मृतक की पत्नी तरनजीत कौर भी शामिल थी।
हत्या के बाद आरोपियों ने शक से बचने के लिए बुधवार को अनजान बनकर घर में रोने-बिलखने का ड्रामा भी किया। लेकिन जब पुलिस ने जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पहले अपने दोनों साथियों के नाम बताए। बाद में पुलिस रिमांड के दौरान गहराई से पूछताछ और आरोपियों से अलग-अलग बयान लेने पर खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश में उसकी मां भी शामिल थी। इसके बाद पुलिस ने तरनजीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे हुआ था खुलासा
गौरतलब है कि गांव जंडी में उस समय सनसनी फैल गई थी जब बुधवार को हरजिंदर सिंह ने दोपहर तक अपने घर का दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों ने इस बारे में उसके भाई जगराज सिंह को सूचना दी।
मौके पर अपने बेटे कुलजिंदर सिंह के साथ पहुंचे जगराज सिंह ने काफी देर तक गेट खटखटाया, लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो कुलजिंदर सिंह दीवार फांदकर अंदर गया। अंदर का मंजर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि उसका चाचा हरजिंदर सिंह कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था।
इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा खोलकर अपने पिता, गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और जगराज सिंह की शिकायत के आधार पर जसकरन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
जमीन के विवाद ने ली जान
शिकायतकर्ता जगराज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दो भाई और दो बहनें हैं। उसका भाई हरजिंदर सिंह उर्फ शक्ति अलग रहता था। उसकी पहली पत्नी सरबजीत कौर की 2003 में मौत हो गई थी, जिससे उसका एक बेटा हरकमल सिंह है, जो करीब तीन साल से कनाडा में रह रहा है।
पहली पत्नी की मौत के बाद हरजिंदर सिंह ने लगभग एक साल बाद मोगा जिले के कोकरी कलां की रहने वाली तरनजीत कौर से दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी से उनका एक बेटा जसकरन सिंह हुआ।
बताया गया है कि हरजिंदर सिंह और उसकी दूसरी पत्नी तरनजीत कौर के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। हरजिंदर सिंह कई बार अपने भाई को बता चुका था कि उसे डर है कि जसकरन सिंह उसे किसी दिन नुकसान पहुंचा सकता है।
पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी में बड़ा हिस्सा पाने की लालच में जसकरन सिंह ने अपने दोस्तों और मां के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची और अपने ही पिता की हत्या कर दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mela Punjaban Da” Lights Up

Vancouver (Canada) / Daljeet Ajnoha/July 15 :  A grand cultural event titled “Mela Punjaban Da” was organized in Vancouver, showcasing the vibrant spirit of Punjabi folk dance Bhangra. The event was hosted by Sabi...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में महिला दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह के दिशा निर्देश पर प्रो राजकुमारी की अगुवाई में कालेज के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय महिला...
article-image
पंजाब

26 सिविल जजों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया पदोन्नत

चंडीगढ़: पंजाब की न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, पंजाब सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस रूल्स, 2007 के नियम 7(3)(ए) के तहत 26 सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त सिविल...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर की रितिका को मिला एमबीबीएस में दाखिला : रितिका पहले से ही पड़ाई में अव्वल रही- प्रिंसीपल बृज मोहन

गढ़शंकर। : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर बीत की छात्रा रितिका पुत्री रजिंद्र पाल गांव भडियार ने पंजाब इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल साइस जालन्धर में एमबीबीएस में दाखिला लेकर अपने गांव, माता पिता, स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!