जमीनी विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या, ताया पर आरोप; वारदात CCTV में कैद

by

मंसूर देवा वाला कलां में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार; पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं

फिरोजपुर  । गांव मंसूर देवा वाला कलां में मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपने 25 वर्षीय भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह (25) के रूप में हुई है।

कुछ मरले जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक के ताया जसवंत सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई जसविंदर सिंह का अपने भतीजे के साथ कुछ मरले जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते जसविंदर सिंह पर गुरविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि जसविंदर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वर्ष 2007 में उसने अपने साले की भी गोली मारकर हत्या की थी।

पहले भी जमा करवाई गई थी रिवॉल्वर

जसवंत सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कई बार पुलिस को शिकायतें दी गई थीं। इसके बाद उसकी रिवॉल्वर पुलिस के पास जमा भी करवाई गई थी, लेकिन बाद में वह किसी तरह उसे वापस ले आया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह और थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आर. जे. क्रिएटर्स वखरा स्वैग एवं सिटी ग्रुप एचडीसीए के साथ मिलकर होशियारपुर को सेहतमंद करेंगे

सांसद डॉ. राजकुमार, विधायक जिंपा और डॉ.इशांक  बनेंगे समारोह की शान होशियारपुर : आर. जे. क्रिएटर्स बखरा स्वैग दिसंबर महीने में होशियारपुर के विकास के लिए एक यूनिक बिजनेस एग्जिबिशन का आयोजन कर रहा...
article-image
पंजाब

पंजाब में 400 पदों पर मेडिकल अफसरों की होगी भर्ती : इससे पहले पंजाब में 2020 में डॉक्टर्स की हुई थी भर्ती

चंडीगढ़. पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 400 मेडिकल अफसरों की भर्ती की जानी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। तो आज ही आवेदन कर दें, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल मार्ग बनाने की मांग को लेकर चक्का जाम 18 जून को: दर्शन सिंह मट्टू

गढ़शंकर : गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग की खस्ता हालत और सरकार द्वारा सड़क बनाने की लगातार की जा रही अनदेखी के रोष स्वरूप विभिन्न संगठनों द्वारा 18 जून को इस मार्ग पर चक्का जाम किया...
article-image
पंजाब

Kirtan Darbar in Memory of

Jalandhar/Daljeet Ajnoha, Oct.14 :  A spiritual congregation in remembrance of Brahmaleen 108 Sant Baba Charan Dass of Mahilpur will be organised at his native village, Akalpur (Jalandhar), on October 18. The event is being...
Translate »
error: Content is protected !!