जय राम ठाकुर ने कुटलैहड़ में सम्पर्क से समर्थ यात्रा में भाग लिया

by

ऊना 12 फरवरी: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में सम्पर्क से समर्थ यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा को अपार जन समर्थन मिला और लोगों ने बढे़ उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व ग्रामीण विकास एवं पचंायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। यह यात्रा ईको पार्क से शुरू हुई और बंगाणा बाजार से होते हुए निकली। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ मंे सम्पर्क से समर्थन यात्रा 23 जनवरी से शुरू हुई है जिसका उद्देश्य गत चार वर्षो में सरकार द्वारा हासिल किए लक्ष्य और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लागों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कुटलैहड़ के प्रत्येक पोलिंग बूथ से होकर गुजरेगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस को पहले पिछड़े क्षेत्र के रुप में जाना जाता था किन्तु आज यहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, बिजली व पानी मूलभूत सुविधाओं का मजबूत ढांचा खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी और पारदर्शिता के साथ जयराम सरकार काम कर रही है, ऐसा विकास आज तक नहीं हुआ। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विकास यात्रा निकाली जा रही है।
सम्पर्क से समर्थ यात्रा में भारी मात्रा में स्थानीय लोगों ने उत्साह दिखाते हुए मुख्यमंत्री व मंत्री का पुष्प वर्षा कर व फुल मालाएं पहनाकर अभिवादन भी किया।
मुख्यमंत्री ने समूर चैक डैम का किया निरीक्षण
सम्पर्क से समर्थन यात्रा में हिस्सा लेने के उपरांत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत समूर में बनाए गए चैक डैम का भी निरीक्षण किया। समूर में चैक डैम बनने से 233 हेक्टेयर भूमि पर किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस चैक डैम से 9 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे, जिनमें समूर कलां, समूर खर्दु, लमलैहड़ी, बौल, ऊपरली बौल, सनाहल, परनोलियां सनाहल, मलोनिया सनाहल तथा बल्ह शामिल हैं। 16 मीटर ऊंचे इस डैम में 76.70 करोड़ लीटर पानी भंडारण की क्षमता उपलब्ध है। यह पानी इस पूरे क्षेत्र को आर्थिक रूप से खुशहाल बनाने के लिए पर्याप्त है।
समूर चैक डैम से उठाए जाने वाले पानी का इस्तेमाल एचपी-शिवा प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनी स्थलों के लिए भी किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर गगरेट के विद्यायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विद्यायक बलवीर चैधरी, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बदले की राजनीति से न मुख्यमंत्री, न प्रदेश और न ही अधिकारियों का भला होगा: जयराम ठाकुर

जिस पंजे को जनता ने उखाड़ फेंका, उसकी उंगलियों पर नाचने से बाज आएं अधिकारी बीजेपी पर आरोप लगाने के बजाय, तथ्य गलत हैं तो एडीआर के खिलाफ कार्रवाई करे सरकार एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा पंचायत में बुलडोजर पलटने से चालक की मौत पट्टा मेहलोग

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग की दाड़वा पंचायत के जतरोग से डांगरीसेर मार्ग पर कामली नजदीक लोक निर्माण विभाग का एक बुलडोजर उक्त सड़क पर कार्य करते हुए अपना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन को बड़ा झटका : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से कर लिया किनारा

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में आपसी फूट पड़ गई है। बताया जाता है कि 10 संगठनों द्वारा इस आंदोलन को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मूसेवाला के भाई की फोटो देखकर बोले फैंस,ये तो सिद्धू का कार्बन कॉपी – माता-पिता ने शेयर की भावुक पोस्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके मम्मी-पापा अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं हालांकि अपने बेटे की...
Translate »
error: Content is protected !!